Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iqoo 15 featuring 7000mah battery and three 50mp camera available with rupees 4000 off till 15th january
₹4 हजार सस्ता हुआ 7000mAh की बैटरी वाला फोन, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे, 15 जनवरी तक मौका

₹4 हजार सस्ता हुआ 7000mAh की बैटरी वाला फोन, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे, 15 जनवरी तक मौका

संक्षेप:

अमेजन की डील में इस फोन को आप 4 हजार रुपये से इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 3649 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। फोन में आपको 7000mAh की बैटरी मिलेगी।

Jan 10, 2026 09:21 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डिजाइन और पावरफुल बैटरी वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iQOO 15 आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि 15 जनवरी पर यह फोन अमेजन की बंपर डील में आपका हो सकता है। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 72999 रुपये है। अमेजन की डील में इस फोन को आप 4 हजार रुपये से इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 3649 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है।

ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 7000mAh की बैटरी जैसे जबर्दस्त फीचर्स से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

iqoo 15

आइकू 15 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

आइकू 15 में आपको 6.85 इंच का 2K+ डिस्प्ले मिलेगा। इस कर्व्ड सैमसंग M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। फोन में ऑफर किए जा रहे डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 6000 निट्स का है। फोन 16जीबी LPDDR5X रैम और 512जीबी UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दे रही है।

ये भी पढ़ें:108MP और 200MP कैमरा वाले दो नए स्मार्टफोन हुए लॉन्च, बैटरी 7500mAh तक की

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। फोन की बैटरी 7000mAh की है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।

ये भी पढ़ें:कंपकंपाती ठंड में ये गैजेट बनेंगे आपके सर्दियों के साथी; कीमत 250 रुपये से शुरू

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपएस, यूएसबी टाइप-C 3.2 जेन 1 और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।