
7000mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे वाले फोन की पहली सेल, मिलेगा ₹7 हजार तक का डिस्काउंट
iQOO 15 की आज पहली सेल है। फोन 16जीबी तक की रैम के साथ आता है। पहली सेल में आप इस 7 हजार रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP के तीन कैमरे दिए गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
आइकू का नया स्मार्टफोन- iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च हुआ था। आज इस फोन की पहली सेल है। यह डिवाइस दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसे आप अमेजन इंडिया के अलावा कंपनी के ई-स्टोर और वीवो के एक्सक्लूसिव स्टोर्स से खरीद सकेंगे। फोन दो वेरिएंट- 12जीबी + 256जीबी और 16जीबी + 512जीबी में आता है। इसके 12जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वहीं, इसके 16जीबी वाले वेरिएंट के लिए आपको 79,999 रुपये खर्च करने होंगे। लॉन्च ऑफर में आप इस फोन को 7 हजार रुपये तक के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन में आपको 7000mAh की बैटरी, 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरे जैसे धांसू फीचर दिए गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
आइकू 15 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.85 इंच का 2K+ डिस्प्ले दे रही है। यह कर्व्ड सैमसंग M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 6000 निट्स का है। फोन 16जीबी LPDDR5X रैम और 512जीबी UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दे रही है।
इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।
फोन की बैटरी 7000mAh की है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






16GB RAM



