Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iqoo 15 colour options in india confirmed ahead of 26 november launch date
अब भारत में धूम मचाएगा iQOO 15, इन दो कलर्स में होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार प्रोसेसर

अब भारत में धूम मचाएगा iQOO 15, इन दो कलर्स में होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार प्रोसेसर

संक्षेप:

iQOO 15 चीन में लॉन्च हो चुका है और अब यह फोन भारतीय बाजार में तहलका मचाने के लिए तैयार है। कंपनी ने भारत में इसकी उपलब्धता की पुष्टि करते हुए खुलासा किया है कि यह सिल्वर कलर में आएगा। अब, कंपनी ने यह भी बता दिया है कि फोन डार्क कलर ऑप्शन में भी आएगा।

Wed, 29 Oct 2025 04:58 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

iQOO 15 चीन में लॉन्च हो चुका है और अब यह फोन भारतीय बाजार में तहलका मचाने के लिए तैयार है। यह फोन भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। फोन के भारतीय वर्जन के स्पेसिफिकेशन और कीमत अभी भी गुप्त हैं, लेकिन एक टीजर के अनुसार, यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए चीनी वर्जन की तरह ही 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और Q3 गेमिंग चिप से लैस होगा। फोन की एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी अमेजन पर लाइव है, जहां कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स को टीज किया है। अब कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन्स का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी ने भारत में इसकी उपलब्धता की पुष्टि करते हुए खुलासा किया है कि iQOO 15 भारत में सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा। अब, कंपनी ने यह भी बता दिया है कि फोन डार्क कलर ऑप्शन में भी आएगा।

iQOO 15 भारत में कम से कम दो रंगों में उपलब्ध होगा

अमेजन ने अपनी iQOO 15 माइक्रोसाइट को अपडेट करके खुलासा किया है कि यह फोन भारत में कम से कम दो कलर्स में उपलब्ध होगा। पहले, फोन को देश में केवल सिल्वर कलर में आने की जानकारी दी गई थी। अब, कंपनी ने पुष्टि की है कि यह ब्लैक कलर में भी उपलब्ध होगा।

iqoo 15 india colours

चीन में, यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेजेंडरी एडिशन (सिल्वर), ट्रैक एडिशन (ब्लैक), लिंग्युन (ग्रे) और वाइल्डरनेस (ग्रीन) जैसे कलर्स में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने भारत के लिए इसकी जानकारी नहीं दी है। इसे चीन में 20 अक्टूबर को CNY ​​4,199 (लगभग 52,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसमें 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है।

ये भी पढ़ें:सबसे पहले देखें Google Pixel 10a की पहली झलक, कीमत और फीचर्स की डिटेल भी लीक

26 नवंबर को भारत में डेब्यू करेगा iQOO 15

आईकू इंडिया के हेड निपुण मार्या ने हाल ही में घोषणा की है कि यह फोन 26 नवंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। iQOO 15 का भारतीय वेरिएंट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिप, LPDDR5x अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 स्टोरेज से लैस होगा। इसमें चीनी वेरिएंट की तरह ही Q3 सुपरकंप्यूटिंग गेमिंग चिप भी होगी। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 के साथ आएगा।

भारत में iQOO 15 में 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होगा, जो 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट प्रदान करेगा। यह रे ट्रेसिंग को भी सपोर्ट करेगा। टेम्परेचर को मेंटेन रखने के लिए, इसमें 8000 वर्ग मिमी सिंगल-लेयर वेपर चैंबर प्लेट होने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें:ओप्पो लाया बेहतरीन लुक वाले नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में 45 घंटे तक सुनें गाने

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशन्स (चीनी वेरिएंट के अनुसार)

उम्मीद है कि इसके चीनी वेरिएंट जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में लॉन्च हुए iQOO 15 में 6.85-इंच का सैमसंग M14 AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2K (1440×3168 पिक्सेल) है, जिसमें 130 हर्ट्ज स्क्रीन सैंपलिंग रेट, 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स और 508 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी है। यह 3nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है, जो एड्रेनो 840 जीपीयू के साथ आता है।

चीन में उपलब्ध iQOO 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में, 32 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 7000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।