Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iphone fold price launch timeline and camera details leak
OMG! iPhone Fold की कीमत लीक, मिलेगी टैबलेट जैसी स्क्रीन, दमदार कैमरा, देखें लॉन्च डिटेल

OMG! iPhone Fold की कीमत लीक, मिलेगी टैबलेट जैसी स्क्रीन, दमदार कैमरा, देखें लॉन्च डिटेल

संक्षेप:

Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Fold के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक रिपोर्ट है कि ऐप्पल अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन, जिसे iPhone Fold के नाम से मार्केट में लाया जा सकता है, की कीमत $2,399 (लगभग 2,14,000 रुपये) रख सकता है।

Nov 25, 2025 12:24 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप भी ऐप्पल के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Fold के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। iPhone Fold के बारे में कुछ समय से ऑनलाइन अफवाहें आ रही हैं, जो इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और डिजाइन के बारे में जानकारी दे रही हैं। अब, एक मार्केट रिसर्च फर्म ने कथित तौर पर ऐप्पल के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत का अनुमान शेयर किया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च या डेवलपमेंट को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि क्यूपर्टिनो की यह बड़ी टेक कंपनी सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ कथित iPhone Fold लॉन्च करेगी। यह ऐप्पल के कथित 2nm A20 Pro चिप से लैस हो सकता है। फोन के iOS 27 के साथ आने की भी उम्मीद है।

iPhone Fold की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

फ्यूबॉन रिसर्च के एनालिस्ट आर्थर लियाओ के हवाले से, इन्वेस्टिंग डॉट कॉम की रिपोर्ट है कि ऐप्पल अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन, जिसे iPhone Fold के नाम से मार्केट में लाया जा सकता है, की कीमत $2,399 (लगभग 2,14,000 रुपये) रख सकता है। यह अनुमान कथित तौर पर सप्लाई चेन की मौजूदा स्थिति और ऐप्पल के प्रॉफिट मार्जिन की जरूरत का एनालिसिस करके लगाया गया था।

ये भी पढ़ें:सस्ते फोन में सबसे बड़ी बैटरी, भारत में तहलका मचाएगा Oppo A6x, यह होगा खास

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मार्केट रिसर्च फर्म को उम्मीद है कि iPhone Fold के मटेरियल की लागत, जिसका इस्तेमाल फोन के रियर पैनल, हिंज और दूसरे 'हल्के कंपोनेंट्स' को बनाने में होता है, इसकी कीमत उम्मीद से ज्यादा हो सकती है।

हालांकि, iPhone Fold की कीमत सबसे महंगे iPhone 17 Pro Max मॉडल ($1,999 या लगभग 1.78 लाख रुपये) से ज्यादा हो सकती है, फ्यूबोन रिसर्च का मानना ​​है कि ऐप्पल अपने पहले फोल्डेबल फोन की पूरी लाइफसाइकल में 15.4 मिलियन यूनिट बेच पाएगा, और 2026 में इनमें से 5.4 मिलियन (54 लाख) यूनिट बिकने की उम्मीद है।

दमदार प्रोसेसर से लैस होगा फोन

जैसा कि पहले बताया गया है, ऐप्पल सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Fold लॉन्च कर सकता है। हैंडसेट में अभी तक रिलीज नहीं हुई Apple A20 Pro चिप होने की अफवाह है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जा सकता है। फोल्डेबल के डिस्प्ले में एक छोटी सी क्रीज भी होने की बात कही जा रही है।

अफवाह है कि iPhone Fold के अंदर LTPO+ फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले होगा, जो iPad Mini के साइज जैसा हो सकता है। इसका कवर डिस्प्ले 5-इंच या 6-इंच स्क्रीन हो सकता है, जबकि फोल्डिंग टचस्क्रीन कथित तौर पर 8-इंच डिस्प्ले होगी।

फोन में कुल चार कैमरे मिल सकते हैं

पिछली रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसमें टाइटेनियम और एल्यूमीनियम एलॉय के मिक्स से बना फ्रेम हो सकता है। इसमें कुल चार कैमरे हो सकते हैं, एक कवर और अंदर के डिस्प्ले पर, और दो रियर पैनल पर।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।