iPhone Fold की सेल पर बड़ा अपडेट, खरीदने का है प्लान, तो देखें कब शुरू होगी बिक्री

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

iPhone Fold खरीदने का प्लान है और इसके लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। iPhone Fold की Sale से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आप भी देखें कब शुरू होगी इस ऐप्पल के पहले फोल्डेबल फोन की बिक्री

iPhone Fold की सेल पर बड़ा अपडेट, खरीदने का है प्लान, तो देखें कब शुरू होगी बिक्री

अगर भी iPhone Fold खरीदने के लिए तैयार है और जानना चाहते हैं कि इसकी सेल कब शुरू हो रही है, तो आप खबर आपके काम ही है, क्योंकि आईफोन फोल्ड की सेल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर हैं कि ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन, जिसे iPhone Fold कहा जा रहा है, के 2026 में लॉन्च होने चर्चा है। अफवाह यह भी है कि कंपनी इंजीनियरिंग से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसके चलते इस फोल्डेबल फोन की उपलब्धता 2027 तक टल सकती है। हालांकि, एक अनुभवी पत्रकार ने यह स्पष्ट किया है कि iPhone Fold को लेकर ऐप्पल की योजनाएं तय समय पर ही चल रही हैं, और इस साल के अंत में iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ ही इसके लॉन्च होने की उम्मीद है।

कब शुरू होगी iPhone Fold की बिक्री

गैजेट्स360 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने ऐप्पल की नेक्स्ट जेनरेशन आईफोन आईफोन लाइनअप की लॉन्च टाइमलाइन पर चर्चा की। 'पावर ऑन' न्यूजलेटर के लेटेस्ट एडिशन, मार्क ने बताया कि ऐप्पल को इस समय आईफोन फोल्ड के डेवलपमेंट को लेकर किसी भी तरह के संकट का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कई सूत्रों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए, बताया गया है कि कंपनी कथित तौर पर सितंबर के पहले छमाही में इस फोन की घोषणा करने के अपने तय शेड्यूल पर ही बनी हुई है।

कहा जा रहा है कि इसे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल्स के साथ पेश किया जाएगा, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 का लॉन्च शायद 2027 की शुरुआत तक टल जाएगा।

iPhone 18 Pro के साथ शुरू होगी फोल्ड की बिक्री

हालांकि, बताया जा रहा है कि आईफोन फोल्ड की सप्लाई सीमित है, फिर भी ऐप्पल की योजना इस हैंडसेट को अन्य फ्लैगशिप आईफोन मॉडल्स के साथ ही बेचना शुरू करने की है। अगर इसमें कुछ देरी भी होती है, तो भी उम्मीद है कि यह "उसके तुरंत बाद ही" बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब निक्केई एशिया ने रिपोर्ट दी कि ऐप्पल को अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के साथ इंजीनियरिंग से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि ऐप्पल को टेस्टिंग के शुरुआती चरणों में उम्मीद से कहीं ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, और इंजीनियरिंग वेरिफिकेशन फेज में ये समस्याएं और भी बढ़ गई हैं।

उस समय, रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इससे कथित हैंडसेट के प्रोडक्शन और लॉन्च टाइमलाइन पर कई महीनों तक का असर पड़ सकता है, भले ही ऐप्पल इन समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहा हो।

हाल की सप्लाई चेन रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि फॉक्सकॉन ने ऐप्पल के फोल्डेबल आईफोन का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। ऐप्पल, आईफोन फोल्ड के लिए शुरुआती तौर पर लगभग 70 लाख से 80 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का अनुमान लगा रहा है। खास बात यह है कि ये आंकड़े, लॉन्च साइकिल के दौरान उसके कुल iPhone प्रोडक्शन के 10 प्रतिशत से भी कम हो सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।