iPhone Fold Leak: खुलते ही बन जाएगा मिनी टैबलेट, मिलेगी 7.8 इंच की क्रीज-फ्री डिस्प्ले, प्रीमियम बिल्ड; ₹2 लाख पार होगी
Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Fold जल्द लॉन्च हो सकता है, जो iPhone और iPad का शानदार कॉम्बिनेशन होगा। यह फोन 7.8 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले, 5.5 इंच का कवर स्क्रीन, एडवांस हिंज के साथ आने वाला है।

iPhone Fold: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone यानी iPhone Fold अब सिर्फ अफवाह नहीं रहा है। कई सालों के इंतज़ार के बाद, Apple इस साल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्किट में एंट्री कर सकता है। इस फोन को लेकर काफी चर्चा है क्योंकि Apple ने अब तक एक भी फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है, जबकि Samsung और अन्य कंपनियां इस सेगमेंट में काफी आगे निकल चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Fold, 2026 में ही लॉन्च होगा और इसकी कीमत काफी प्रीमियम रहने वाली है। यह फोन सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं बल्कि iPhone और iPad का कॉम्बिनेशन होगा। यानी जब आप इसे खोलेंगे तो यह एक बड़े टैबलेट जैसा अनुभव देगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iPhone Fold एक ऐसा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें crease यानी फोल्ड की लाइन लगभग नजर नहीं आएगी। हालांकि अभी तक Apple ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन लीक्स से काफी तस्वीर साफ हो चुकी है।
iPhone Fold की संभावित कीमत
अगर आप iPhone Fold खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले इसकी कीमत जान लीजिए। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत $2000 से $2500 के बीच हो सकती है, यानी भारत में करीब 1.7 लाख से 2.2 रुपए लाख के बीच। इस कीमत के साथ यह Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone होने वाला है। इस बात से साफ है कि कंपनी इसे प्रीमियम सेगमेंट के यूजर्स के लिए ही डिजाइन कर रही है।
iPhone Fold डिजाइन खुलते ही बदल जाएगा पूरा एक्सपीरियंस
iPhone Fold का डिजाइन बुक-स्टाइल हो सकता है, जैसा कि अभी Samsung के Galaxy Fold सीरीज में देखने को मिलता है। इसमें बाहर की तरफ लगभग 5.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि अंदर की तरफ करीब 7.8 इंच का बड़ा स्क्रीन होगा। यानी जब आप इसे खोलेंगे, तो आपको एक टैबलेट जैसा अनुभव मिलेगा। सबसे खास बात इसकी हिंज टेक्नोलॉजी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple एक नया मैकेनिज्म इस्तेमाल कर सकता है जिससे स्क्रीन पर क्रीज बहुत कम दिखे या लगभग गायब हो जाए।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iPhone Fold के संभावित फीचर्स
Apple का नया फोल्ड परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन काफी दमदार होने वाला है। इसमें Apple का अगला-gen चिपसेट, संभवतः A19 या A20 Pro, दिया जा सकता है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी इस फोन को खास बना सकता है। iPhone Fold में iPad जैसा इंटरफेस देखने को मिल सकता है, जिससे यूजर्स एक साथ कई ऐप्स चला सकेंगे। split-screen, drag-and-drop और बेहतर मल्टीटास्किंग जैसी सुविधाएं इसे काम करने के लिए भी काफी उपयोगी बना देंगी। यानी यह फोन उन लोगों के लिए खास होगा जो मोबाइल और लैपटॉप दोनों का काम एक ही डिवाइस में करना चाहते हैं।
iPhone Fold में कैमरा के मामले में भी Apple कोई समझौता नहीं करेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें प्रीमियम कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें हाई-रेजोल्यूशन प्राइमरी सेंसर, ultra-wide lens और एडवांस वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स शामिल होंगे। कुछ लीक्स यह भी बताते हैं कि अंदर की स्क्रीन पर अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है, जिससे पूरा डिस्प्ले बिना किसी notch या कटआउट के मिलेगा।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Black






