iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानिए 3 लाख में क्या दे रहा ऐप्पल, जो सैमसंग में नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

pple के फोल्डेबल का डिजाइन Galaxy Z Fold 8 Ultra जैसा ही किताब जैसा खुलने वाला है, लेकिन यह Galaxy फोन के मुकाबले ज्यादा मोटा और भारी है। आईफोन डुओ अपनी कीमत की वजह से भी चर्चा में है। चलिए जानते हैं कि 3 लाख रुपये में ऐप्पल ऐसा क्या दे रहा है, जिससे लोग सैमसंग के बजाए ऐप्पल पर दांव लगाएंगे...

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 Ultra
iPhone Duo का 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 2,99,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

Apple ने आखिरकार अपने मोस्ट अवेटेड मुड़ने वाले आईफोन iPhone Duo के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री की है। ऐप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन A20 Pro चिपसेट पर चलता है। iPhone Duo में 7.6-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.3-इंच की कवर स्क्रीन है। यह नया मॉडल प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung के लेटेस्ट Galaxy Z Fold 8 Ultra को टक्कर देगा। Apple के फोल्डेबल का डिजाइन Galaxy Z Fold 8 Ultra जैसा ही किताब जैसा खुलने वाला है, लेकिन यह Galaxy फोन के मुकाबले ज्यादा मोटा और भारी है। आईफोन डुओ अपनी कीमत की वजह से भी चर्चा में है और लोग तरह-तरह की मीम बनाकर कंपनी का मजाक भी उड़ा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि 3 लाख रुपये में ऐप्पल ऐसा क्या दे रहा है, जिससे लोग सैमसंग के बजाए ऐप्पल पर दांव लगाएंगे...

चलिए एक नजर डालते हैं iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के मामले में एक-दूसरे से कैसे अलग हैं...

कीमत

iPhone Duo: आईफोन डुओ का 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 2,99,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये है, जबकि 1TB और 2TB मॉडल की कीमत क्रमशः 3,74,900 रुपये और 4,49,900 रुपये है। इसे स्टार व्हाइट और नाइट स्काई जैसे कलर्स में से चुन सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: भारत में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 2,19,999 रुपये है, जबकि 16GB + 1TB मॉडल की कीमत 2,59,999 रुपये है। सैमसंग इस फोल्डेबल फोन को क्रीम, ग्रेफाइट, वायलेट शैडो और ग्रीन शैडो (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) कलर्स में बेचता है।

iphone duo

डिस्प्ले और OS

iPhone Duo: आईफोन डुओ में 7.6-इंच का सुपर रेटिना XDR फोल्डिंग डिस्प्ले है, जिसमें ProMotion टेक्नोलॉजी और 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस डिस्प्ले में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट है। इसमें 5.4-इंच की कवर स्क्रीन है। डिस्प्ले में डायनामिक आईलैंड भी है। इस हैंडसेट में टाइटेनियम फ्रेम और हिंज कवर का इस्तेमाल किया गया है। iPhone 18 Pro मॉडल की तरह ही, इस फोल्डेबल फोन में कैमरा और वीडियो टूल्स को जल्दी एक्सेस करने के लिए 'कैमरा कंट्रोल' फीचर दिया गया है।

samsung galaxy z fold 8 ultra

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा में 8-इंच का एमोलेड इंटरनल डिस्प्ले और 6.5-इंच का एमोलेड कवर डिस्प्ले है। दोनों स्क्रीन 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट देती हैं। कवर स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक 3 की प्रोटेक्शन मिलती है।

आईफोन डुओ iOS 27 पर चलता है और इसमें ऐप्पल इंटेलिजेंस और Siri AI का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा One UI 9 के साथ एंड्रॉयड 17 पर चलता है। इसमें Galaxy AI फीचर्स मिलते हैं।

चिपसेट और बैटरी

iPhone Duo: आईफोन डुओ में ऐप्पल का A20 Pro चिपसेट लगा है। इसमें 2TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। ऐप्पल आमतौर पर अपने स्मार्टफोन की रैम और बैटरी कैपेसिटी के बारे में जानकारी नहीं देता है। दावा है कि आईफोन डुओ बाहरी डिस्प्ले पर 44 घंटे तक और अंदरूनी डिस्प्ले पर 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा में गैलेक्सी के लिए खास तौर पर बना स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगा है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है और यह 45W वायर्ड चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

iphone duo

कैमरे और डाइमेंशन

iPhone Duo: आईफोन डुओ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सेल का फ्यूजन मेन कैमरा और 48-मेगापिक्सेल का फ्यूजन अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। मेन रियर कैमरे में f/1.48, f/1.8, f/2.8 और f/4.0 के वेरिएबल अपर्चर ऑप्शन मिलते हैं। यह सुपर-हाई-रिजॉल्यूशन वाली 24-मेगापिक्सेल और 48-मेगापिक्सेल की तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसमें 12-मेगापिक्सेल का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा और फोल्डेबल स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले फेसटाइम कैमरा दिया गया है। फोल्ड होने पर आईफोन डुओ का साइज 117.8x84.1x11.3 एमएम होता है। अनफोल्ड होने पर इसका साइज 117.8x164.6x5.2 एमएम होता है। इसका वजन 254 ग्राम है।

samsung galaxy z fold 8 ultra

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: सैमसंग ने गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 200-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इनर डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले, दोनों पर 10-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। अनफोल्ड (खुलने) की स्थिति में, Galaxy Z Fold 8 Ultra का साइज 158.4x143.2x4.1 एमएम है। बंद होने पर, इसका साइज 158.4x72.8x8.9 एमएम है। इसका वजन 215 ग्राम है।

iphone duosamsung galaxy z fold 8 ultra

कौन सा खरीदना चाहिए?

आईफोन डुओ उन खरीदारों को जरूर पसंद आएगा जो Apple का इकोसिस्टम, ऐप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स और iOS इंटरफेस चाहते हैं। नई A20 Pro चिप, डुअल रियर कैमरा और 2TB स्टोरेज का ऑप्शन इसे उन खरीदारों के लिए बेहतर बनाता है जो ज्यादा स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस पसंद करते हैं। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा उन यूजर्स के लिए सही है जिन्हें बड़ी फोल्ड होने वाली स्क्रीन और कई तरह के काम करने वाले कैमरे चाहिए। इसमें 8-इंच की इंटरनल डिस्प्ले, 6.5-इंच की कवर स्क्रीन और डेडिकेटेड टेलीफोटो लेंस वाला ज्यादा फीचर्स वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Samsung का बुक-स्टाइल फोल्ड होने वाला फोन iPhone Duo से सस्ता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 Ultra: कैमरा, बैटरी में कौन ज्यादा दमदार; डिटेल