
परफॉर्मेंस में सबको पछाड़ देंगे ये iPhone, इनमें ऐप्पल की सबसे शक्तिशाली चिप, सामने आई डिटेल
Apple के नेक्स्ट जनरेशन iPhone परफॉर्मेंस के मामले में अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ सकते हैं। अपकमिंग आईफोन ऐप्पल के सबसे दमदार चिपसेट के साथ आ रहे हैं। ऐप्पल के कथित A20 और A20 Pro चिपसेट iPhone 18 लाइनअप और पहले फोल्डेबल iPhone को पावर दे सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Apple के नेक्स्ट जनरेशन iPhone परफॉर्मेंस के मामले में अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ सकते हैं। अपकमिंग आईफोन ऐप्पल के सबसे दमदार चिपसेट के साथ आ रहे हैं। चीनी की माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, ऐप्पल अपने नेक्स्ट जनरेशन iPhone मॉडल्स को 2nm चिपसेट से लैस करेगा। ऐप्पल के कथित A20 और A20 Pro चिपसेट iPhone 18 लाइनअप और पहले फोल्डेबल iPhone को पावर दे सकते हैं। जहां स्टैंडर्ड मॉडल 2nm A20 चिप से लैस हो सकता है, वहीं प्रो मॉडल और फोल्ड होने वाले iPhone Fold में ज्यादा पावरफुल A20 Pro प्रोसेसर हो सकता है। एक हालिया रिपोर्ट में नेक्स्ट जनरेशन आईफोन की संभावित लॉन्च टाइमलाइन के बारे में हिंट दिया गया है। कंपनी कथित तौर पर 2026 और 2028 के बीच हर साल एक नए फॉर्म फैक्टर वाला फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iPhone 18 में हो सकता है ऐप्पल का पहला 2nm चिपसेट
वीबो पर एक पोस्ट में, मोबाइल फोन चिप एक्सपर्ट नाम से पॉपुलर एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि अगले साल आने वाले iPhone 18 में 2nm प्रोसेस तकनीक पर बनी चिप होगी। स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल की चिप, जो A20 चिप होने की उम्मीद है, का कोडनेम 'बोर्नियो' बताया जा रहा है।
इस बीच, कथित iPhone Fold में बोर्नियो अल्ट्रा कोडनेम वाली एक चिप हो सकती है, जैसा कि टिप्स्टर ने ऐप्पल के इंटीग्रेटेड सर्किट डिजाइन डिपार्टमेंट के एक प्रभारी व्यक्ति के हवाले से बताया है। इस चिप को A20 Pro के नाम से बाजार में उतारा जा सकता है, जो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में भी मौजूद हो सकता है।
कहा जा रहा है कि यह ऐप्पल की पहली 2nm प्रोसेस पर बनी चिप है। सैमसंग समेत कई टेक कंपनियां 2nm चिप पर काम कर रही हैं। सैमसंग के Exynos 2600 चिप के भी 2nm प्रोसेस पर बने होने की उम्मीद है। क्वालकॉम का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है, TSMC की 3nm प्रोसेस पर बना है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऐप्पल की मौजूदा फ्लैगशिप iPhone 17 सीरीज कंपनी के A19 और A19 Pro चिपसेट से लैस है, जिन्हें TSMC की 3nm प्रक्रिया का उपयोग करके बनाया गया है। हाल ही में, एक टिप्स्टर ने तीन नए iPhone मॉडल की अनुमानित लॉन्च टाइमलाइन शेयर की, जिन्हें कंपनी अगले तीन सालों में लॉन्च कर सकती है।
iPhone Fold की खासियत (संभावित)
रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल फोन, iPhone Fold, लॉन्च करने वाली है। इस हैंडसेट में कथित तौर पर एक मिनिमल क्रीज डिजाइन होगा। इसमें LTPO+ फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है जो एक बड़े डिस्प्ले में बदल जाता है, जिसका आकार लगभग iPad Mini जितना होने का अनुमान है। इसके अलावा, iPhone 18 लाइनअप को भी उसी साल लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB RAM









