सबसे पावरफुल iPhone होगा iPhone 18 Pro Max, iPhone 17 Pro Max से ₹26,000 तक हो सकता है महंगा, लॉन्च डेट और डिजाइन लीक
Apple iPhone 18 Pro Max को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। फोन में नए डिजाइन, A20 चिप, बेहतर कैमरा और AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसकी कीमत में 26,000 रुपए तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Apple हर साल अपने नए iPhone लॉन्च के साथ टेक दुनिया में हलचल मचा देता है। अब कंपनी के अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max को लेकर नई जानकारी सामने आने लगी है। हालांकि Apple ने अभी तक इस स्मार्टफोन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री एनालिस्ट्स के दावों से इसके संभावित डिजाइन, कीमत और फीचर्स की चर्चा तेज हो गई है। इस बार Apple अपने प्रीमियम iPhone की कीमत में बड़ा बदलाव कर सकता है। Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लॉन्च 12 सितंबर के आसपास हो सकता है। हालांकि, इस साल Apple अपने आम तौर पर अपनाए जाने वाले पैटर्न से हटकर कुछ अलग कर रहा है। पूरी iPhone 18 लाइनअप को एक साथ लॉन्च करने के बजाय, स्टैंडर्ड iPhone 18 और नए iPhone 18e के लॉन्च में देरी कर सकती है और ये स्प्रिंग 2027 में आ सकते हैं, जिससे सितंबर में सिर्फ Pro मॉडल और फोल्डेबल iPhone ही सबका आकर्षण होंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कीमत में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी
नई रिपोर्ट के अनुसार Apple अपने Pro मॉडल्स की कीमत बढ़ाने पर विचार कर सकता है। दावा किया जा रहा है कि iPhone 18 Pro Max की कीमत में लगभग 200 डॉलर (भारतीय कीमत के हिसाब से करीब 26,000 रुपए) तक का इजाफा हो सकता है। नई मेमोरी टेक्नोलॉजी, एडवांस चिपसेट, AI प्रोसेसिंग और बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत Apple के लिए खर्च बढ़ा रही हैं। ऐसे में कंपनी इसका असर कीमत पर डाल सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डिजाइन में दिख सकते हैं नए बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max का डिजाइन पूरी तरह नया नहीं होगा, लेकिन इसमें कई छोटे-छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी पहले से ज्यादा पतले बेजल्स, बेहतर बिल्ड क्वालिटी और नए कलर ऑप्शन पेश कर सकती है। Apple अक्सर अपने Pro मॉडल्स में प्रीमियम फिनिश पर ज्यादा ध्यान देता है। इस बार भी डिजाइन को और ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की जा सकती है। ऐसी भी चर्चा है कि सिल्वर, डार्क ग्रे और लाइट ब्लू के साथ-साथ Apple एक नया 'डार्क चेरी' कलर ऑप्शन भी पेश कर सकता है।
iPhone 18 Pro Max के फीचर्स (लीक)
iPhone 18 Pro Max में Apple की अगली पीढ़ी की A20 चिप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स का दावा है कि यह चिप पहले की तुलना में ज्यादा तेज होगी और कम पावर खर्च करेगी। इससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और AI आधारित टास्क पहले से ज्यादा स्मूद हो सकते हैं। Apple हर साल अपने प्रोसेसर में बड़ा सुधार करता है और इस बार भी कंपनी परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों पर फोकस कर सकती है। फोन में नया LTPO+ डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी Peak Brightness 3,000 nits तक हो सकती है।
iPhone 18 Pro Max के कैमरा सिस्टम में भी सुधार की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी बेहतर इमेज प्रोसेसिंग, लो-लाइट फोटोग्राफी और AI कैमरा फीचर्स पर काम कर रही है। हालांकि कैमरा सेंसर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रो मॉडल्स में प्रोफेशनल फोटोग्राफी का अनुभव और बेहतर हो सकता है।
Apple आने वाले समय में अपने AI फीचर्स को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। ऐसे में iPhone 18 Pro Max में नए AI टूल्स, स्मार्ट फोटो एडिटिंग, बेहतर Siri और कई ऑन-डिवाइस AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। Apple पहली बार Pro मॉडल में अपना इन-हाउस C2 Modem दे सकता है, जिससे बैटरी लाइफ और सैटेलाइट कनेक्टिविटी में सुधार हो सकता है।




12GB RAM










