iPhone 18 Pro Max की कीमत भारत में पहुंच सकती है ₹1.78 लाख के पार! रिपोर्ट में बड़ा दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple का अगला iPhone 18 Pro Max भारत में करीब 1.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत या फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

iPhone 18 Pro Max

अगर आप ऐपल का अगला फ्लैगशिप फोन iPhone 18 Pro Max खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले से ज्यादा बजट तैयार रखना पड़ सकता है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple का अगला फ्लैगशिप iPhone भारत में अब तक का सबसे महंगा स्टैंडर्ड iPhone बन सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसकी कीमत या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत भारत में करीब 1,78,900 रुपये हो सकती है। बता दें, अगर ऐसा होता है तो यह मौजूदा iPhone 17 Pro Max की तुलना में लगभग 19,000 रुपये महंगा होगा। अमेरिका में भी इसकी शुरुआती कीमत 1,299 से 1,399 डॉलर के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल मिलाकर कंपनी अपग्रेड्स के साथ-साथ कीमत भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

इन वजहों से महंगा हो सकता है iPhone

रिपोर्ट में कीमत बढ़ने के पीछे कई वजहें बताई गई हैं। इनमें सबसे बड़ा कारण अगली पीढ़ी के हार्डवेयर की बढ़ती लागत है। कहा जा रहा है कि Apple इस बार TSMC की नई 2nm प्रोसेस पर बेस्ड A20 Pro चिप का इस्तेमाल कर सकता है, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग की कॉस्ट मौजूदा 3nm चिप्स से काफी ज्यादा होगी। इसके अलावा DRAM (रैम) और NAND (स्टोरेज) चिप्स की कीमतों में बढ़ोतरी भी फोन की कुल लागत को प्रभावित कर सकती है।

बाकी कंपोनेंट्स की भी बढ़ी है कीमत

सिर्फ प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि कैमरा और बाकी हार्डवेयर अपग्रेड भी कीमत बढ़ाने की वजह बन सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में 12GB रैम, बड़ी बैटरी, नया C2 मॉडेम, बेहतर कैमरा सिस्टम और Variable Aperture कैमरा जैसी नई तकनीकें देखने को मिल सकती हैं। साथ ही Dynamic Island पहले से छोटा होने की भी संभावना जताई गई है। इन नए कंपोनेंट्स के चलते भी कीमत में बढ़त देखने को मिल सकती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि Apple अपने प्रॉफिट मार्जिन को बनाए रखने के लिए प्रोडक्ट्स पर बढ़ी हुई लागतों का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचा सकता है। यही वजह है कि अगली Pro सीरीज की कीमत मौजूदा मॉडल्स से ज्यादा हो सकती है।

फिलहाल यह पूरी जानकारी सप्लाई चेन रिपोर्ट्स और मार्केट एनालिसिस पर आधारित है। Apple ने अभी तक iPhone 18 सीरीज की कीमत, स्पेसिफिकेशन या लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सितंबर, 2026 में कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज से पर्दा उठा सकती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।