iPhone 18 Pro Max में पहली बार मिलेगा ऐसा फीचर, जो अब तक किसी iPhone में नहीं आया; जानें क्या है खास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

iPhone 18 Pro Max में Apple की नई A20 Pro चिप और Variable Aperture कैमरा मिलने की खबर है। इस चिप से 18% ज्यादा परफॉरमेंस और शानदार फोटोज मिलने का दावा है।

iPhone 18 Pro Max
iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे नए फीचर

Apple के अगले Pro iPhone को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कंपनी नई A20 Pro चिप देने की तैयारी में है। अब सामने आई एक नई रिपोर्ट में इस चिप की Performance और Power Efficiency को लेकर बड़ा दावा किया गया है। सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक A20 Pro चिप A19 Pro के मुकाबले करीब 18% ज्यादा Performance और 30% बेहतर Power Efficiency दे सकती है। हालांकि ये आंकड़े अभी लीक पर आधारित हैं और Apple ने इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वहीं iPhone 18 Pro Max में Variable Aperture Camera दिया जा सकता है। यह टेक्नोलॉजी कैमरे के लेंस के अपर्चर को जरूरत के हिसाब से बदलने की सुविधा देती है। इसका फायदा खासकर कम रोशनी में फोटो खींचने, बैकग्राउंड ब्लर और फोटो की डिटेल में देखने को मिल सकता है। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो iPhone 18 Pro सिर्फ तेज ही नहीं होगा, बल्कि गेमिंग, AI, मल्टीटास्किंग और बैटरी बैकअप के मामले में भी बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

18% तक बढ़ सकती Performance

A20 Pro को लेकर सामने आई सबसे बड़ी जानकारी इसकी Performance से जुड़ी है। एक लीक में दावा किया गया है कि नई चिप A19 Pro के मुकाबले करीब 18% ज्यादा Performance दे सकती है। इसका असर रोजमर्रा के इस्तेमाल में ऐप्स खोलने, फोटो-वीडियो एडिटिंग, हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कामों में दिखाई दे सकता है। A20 Pro की दूसरी बड़ी खासियत Power Efficiency बताई जा रही है। लीक के मुताबिक नई चिप A19 Pro की तुलना में करीब 30% ज्यादा Power Efficient हो सकती है। iPhone Pro मॉडल का इस्तेमाल Gaming के लिए भी काफी किया जाता है। ऐसे में ज्यादा Performance और बेहतर Efficiency का सीधा फायदा गेमर्स को मिल सकता है।

Variable Aperture Camera क्या काम करेगा और कैसे आएगी अच्छी फोटो

मौजूदा iPhone में कैमरा अपर्चर फिक्स रहता है। यानी अलग-अलग परिस्थितियों में कैमरा खुद लेंस के खुलने का आकार नहीं बदलता। Variable Aperture में यह स्थिति बदल जाती है। कैमरा लेंस का ओपनिंग साइज जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है। इससे कैमरे में आने वाली रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। सीधे शब्दों में समझें तो तेज रोशनी में कैमरा कम रोशनी अंदर जाने दे सकता है, जबकि अंधेरे या कम रोशनी वाली जगह पर ज्यादा रोशनी लेने के लिए अपर्चर को बदला जा सकता है। इससे अलग-अलग परिस्थितियों में फोटो क्वालिटी को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

Variable Aperture का एक बड़ा फायदा Depth of Field पर कंट्रोल हो सकता है। इसका सीधा असर Portrait Photography पर पड़ता है। अभी iPhone में Portrait Mode काफी हद तक कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी और सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग पर निर्भर करता है। लेकिन Variable Aperture के साथ कैमरा हार्डवेयर के स्तर पर भी बैकग्राउंड और सब्जेक्ट के बीच अलगाव को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।

इस नए कैमरा सिस्टम का दूसरा बड़ा फायदा Low-Light Photography में देखने को मिल सकता है। रात में या कम रोशनी वाली जगह पर कैमरे के लिए ज्यादा रोशनी कैप्चर करना चुनौती होती है। Variable Aperture ऐसी परिस्थितियों में लेंस के जरिए आने वाली रोशनी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद कर सकता है। इससे रात की तस्वीरों में डिटेल और ब्राइटनेस बेहतर होने की उम्मीद है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iPhone 18 Pro Max में पहली बार मिलेगा ऐसा फीचर, जो किसी iPhone में नहीं आया