लीक वीडियो में दिखा iPhone 18 Pro! डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस में बड़े बदलावों के संकेत
iPhone 18 Pro का एक नया लीक वीडियो सामने आया है, जिसमें इसके फ्रंट डिजाइन, कैमरा और इंटरनल हार्डवेयर में बड़े बदलावों के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें छोटा कटआउट, वेरिएबल अपर्चर कैमरा, A20 Pro चिप और नए कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं।
ऐपल के अगले फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 18 Pro को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसने Apple यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है। मशहूर टिप्स्टर जॉन प्रॉसर (Front Page Tech) की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में दावा किया गया है कि इसमें iPhone 18 Pro का पूरा डिजाइन और कई हार्डवेयर डीटेल्स दिखाई गई हैं। यह लीक Apple के अगले Pro iPhone में बड़े डिजाइन और टेक्नोलॉजी से जुड़े बदलावों की ओर इशारा करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लीक वीडियो के मुताबिक, iPhone 18 Pro के फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Apple अब तक पिल-शेप कटआउट का इस्तेमाल करता आया है, लेकिन इसे और छोटा किया जा सकता है। दावा किया गया है कि Face ID के कुछ कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किया जाएगा, जिससे सामने सिर्फ एक सिंगल होल कटआउट बचेगा।
टॉप-लेफ्ट में शिफ्ट हो सकता है सेल्फी कैमरा
वीडियो में दिखाया गया है कि इस बार सेल्फी कैमरा स्क्रीन के सेंटर की बजाय टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में होगा। यह बदलाव iPhone के फ्रंट डिजाइन को पूरी तरह अलग पहचान दे सकता है और लंबे समय से iPhone इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए यह एक बड़ा विजुअल चेंज साबित हो सकता है। Dynamic Island को Apple हटाने वाला नहीं है। लीक के अनुसार, यह फीचर iPhone 18 Pro में मौजूद रहेगा, लेकिन यह भी फ्रंट कैमरा के साथ टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में शिफ्ट हो सकता है। इसका मकसद Dynamic Island को कम इन्ट्रूसिव बनाना है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह कम ध्यान खींचे, लेकिन इसके एनिमेशन और लाइव एक्टिविटीज का फायदा मिलता रहे।
कैमरा में मिल सकता है वेरिएबल अपर्चर
पीछे की तरफ iPhone 18 Pro में कैमरा को लेकर भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक, Apple मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर सिस्टम पर काम कर रहा है। इससे कैमरा लेंस खुद तय कर सकेगा कि कितनी लाइट अंदर लेनी है। इस बदलाव से पोर्ट्रेट फोटोग्राफी ज्यादा नैचुरल हो सकती है और लो-लाइट फोटोज में भी सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, यह फीचर सभी मॉडल्स में नहीं आएगा और संभव है कि इसे सिर्फ iPhone 18 Pro Max तक सीमित रखा जाए।
कैमरा बटन में भी बदलाव की तैयारी
लीक में यह भी कहा गया है कि Apple मौजूदा कैपेसिटिव कैमरा कंट्रोल बटन को हटाकर एक सिंपल प्रेशर-बेस्ड बटन ला सकता है। इससे फोटो और वीडियो लेते समय बटन का रिस्पॉन्स ज्यादा भरोसेमंद और फिजिकल फील वाला हो सकता है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिप TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हो सकती है, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों से जुड़ा बड़ा अपग्रेड होगा।
Apple RAM को भी सीधे CPU, GPU और Neural Engine के साथ उसी वेफर पर इंटीग्रेट करने की प्लानिंग कर रहा है। इससे फोन की स्पीड बढ़ेगी, बैटरी ज्यादा एफिशिएंट होगी और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को बेहतर सपोर्ट मिलेगा। इस नई चिप डिजाइन से फोन के अंदर स्पेस भी बच सकता है। इसका फायदा Apple बैटरी साइज बढ़ाने या बेहतर कूलिंग सिस्टम देने में कर सकता है। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि परफॉर्मेंस में करीब 15 प्रतिशत और पावर एफिशिएंसी में 30 प्रतिशत तक अपग्रेड हो सकता है।
Apple का अपना C2 मॉडेम
iPhone 18 Pro में Apple का खुद का C2 मॉडेम भी देखने को मिल सकता है। कंपनी लंबे समय से थर्ड-पार्टी मॉडेम सप्लायर्स पर निर्भरता कम करना चाहती है। लीक के मुताबिक, iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, Pro Max वेरिएंट में करीब 5100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, स्टैंडर्ड Pro मॉडल की बैटरी को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।
नए और बोल्ड कलर ऑप्शंस
कलर ऑप्शंस की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज में बर्गंडी, ब्राउन और पर्पल जैसे नए फिनिश देखने को मिल सकते हैं। ये रंग Apple के पारंपरिक Pro कलर्स से अलग होंगे और फोन को ज्यादा प्रीमियम और यूनिक लुक दे सकते हैं। फिलहाल, ध्यान रखना जरूरी है कि यह सारी जानकारी शुरुआती लीक्स पर आधारित है और Apple अपनी योजनाओं में बदलाव कर सकता है। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल के 2027 में आने की अटकलें भी लग रही हैं।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12 GB RAM



