Apple Event 2026 का काउंटडाउन शुरू: लॉन्च होगा पहला मुड़ने वाला iPhone, यहां देखें LIVE

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Apple का लॉन्च इवेंट शुरू होने में अब बस कुछ ही मिनट बाकी रह गए हैं। भारतीय समय अनुसार यह इवेंट आज (9 सितंबर) रात 10:30 बजे शुरू होगा, जिसमें iPhone 18 Pro सीरीज के साथ फोल्डेबल iPhone, नई Apple Watch और AirPods आ सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Apple Event 2026
Apple Event 2026 में मुड़ने वाला iPhone लॉन्च होने की उम्मीद है।

Apple का साल का सबसे बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट अब बस कुछ घंटे दूर है। कंपनी आज 9 सितंबर, 2026 को अपने खास ‘Surprise and shine’ इवेंट को होस्ट करने जा रही है। इस इवेंट को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह नए CEO जॉन टर्नस की लीडरशिप में Apple का पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च है। कंपनी ने लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक इस बार फोल्डेबल iPhone के साथ कई दूसरे बड़े डिवाइस भी देखने को मिल सकते हैं।

इवेंट में सबसे बड़ा हाइलाइट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए Pro मॉडल्स में डिजाइन, कैमरा और बैटरी से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। छोटे Dynamic Island, बेहतर कैमरा सिस्टम और ज्यादा बड़ी बैटरी जैसे अपग्रेड की चर्चा है। दोनों फोन में नई जेनरेशन का चिप भी मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस बार एक बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि Apple इवेंट में वनीला iPhone 18 को लॉन्च ना करे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी बेस मॉडल को बाद में, साल 2027 के शुरुआती महीनों में पेश कर सकती है।

पहली बार फोल्डेबल iPhone की एंट्री?

ऐपल इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और अब कंपनी इसे आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है। लीक्स के मुताबिक यह डिवाइस किताब की तरह खुलने वाले फॉर्म फैक्टर में आ सकता है। इसका डिजाइन प्रीमियम होगा और कीमत भी सामान्य iPhone मॉडल्स की तुलना में काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है।

कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 2,500 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 2.36 लाख रुपये) से ज्यादा होने का अंदाजा लगाया गया है। हालांकि Apple ने अभी तक फोल्डेबल iPhone की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Apple Watch की नई सीरीज

iPhone के साथ Apple Watch की नई जेनरेशन भी इवेंट में दिखाई दे सकती है। रिपोर्ट्स में Apple Watch Series 12 और नई Apple Watch Ultra को संभावित लॉन्च के तौर पर बताया जा रहा है। नई वॉच में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग से जुड़े नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Apple Watch के डिजाइन, नए कलर और बैंड्स में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

नए AirPods भी हो सकते हैं लॉन्च

Apple इस इवेंट में नए AirPods भी पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल में नया चिपसेट और हेल्थ से जुड़े सेंसर मिलने की संभावना है। हालांकि कैमरा वाले AirPods को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऐसा प्रोडक्ट 2027 तक ही आ सकता है, इसलिए इस साल के इवेंट में उसके लॉन्च की उम्मीद कम है।

भारत में कितने बजे शुरू होगा Apple Event?

Apple का ‘Surprise and shine’ इवेंट 9 सितंबर, 2026 को रात 10:30 बजे से शुरू होगा। अमेरिका में यह आयोजन सुबह 10 बजे Pacific Time पर शुरू होगा। आप इस इवेंट को घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। Apple के मुताबिक लाइव स्ट्रीमिंग Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और YouTube Live पर की जाएगी। इवेंट के बाद इसका रिप्ले भी देखा जा सकेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Apple Event का काउंटडाउन शुरू: लॉन्च होगा मुड़ने वाला iPhone, यहां देखें LIVE