इस साल नहीं आएगा iPhone 18! अब iPhone 18 Pro बनेगा ‘डिफॉल्ट’ मॉडल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Apple इस साल iPhone लॉन्च स्ट्रेटजी में बड़ा बदलाव कर सकता है, जिसके तहत सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है, जबकि बेस iPhone 18 को 2027 तक टाला जा सकता है।

iPhone 18 Pro Launch
iPhone 18 Pro इस साल लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता iPhone 18 लाइनअप फोन बन सकता है।

Apple इस साल iPhone लॉन्च को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी सितंबर में पूरी iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने के बजाय इसे दो फेज में पेश कर सकती है। ऐसे में iPhone 18 Pro इस साल Apple का नया ‘डिफॉल्ट’ मॉडल बन सकता है। हालांकि, यहां डिफॉल्ट मॉडल का मतलब Apple की ओर से दिया गया कोई आधिकारिक नाम नहीं है, बल्कि सितंबर लॉन्च में बेस iPhone 18 के ना आने से जुड़ा है।

Apple पिछले कई वर्षों से सितंबर में एक साथ बेस iPhone, Pro और Pro Max मॉडल लॉन्च करता रहा है। लेकिन 2026 में कंपनी इस ट्रेंड को बदल सकती है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च हो सकता है।

इसके उलट बेस iPhone 18 को 2027 की शुरुआत तक टाला जा सकता है। Apple सप्लायर Pegatron के हालिया संकेतों को भी इस बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Apple की नई लॉन्च स्ट्रेटजी कैसी होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple iPhone लॉन्च को दो हिस्सों में बांट सकता है। संभावित टाइमलाइन कुछ इस तरह होगी।

सितंबर 2026: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, फोल्डेबल iPhone Ultra

स्प्रिंग 2027: iPhone 18, iPhone 18e, iPhone Air 2

इस तरह मार्च 2027 तक Apple के नए iPhone लाइनअप में कुल छह नए मॉडल शामिल हो सकते हैं।

iPhone 18 Pro बनेगा ‘डिफॉल्ट’ मॉडल

अगर Apple सितंबर में सामान्य iPhone 18 को लॉन्च नहीं करता है, तो उस समय नया iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के लिए iPhone 18 Pro सबसे सस्ता बेस मॉडल होगा। यही वजह है कि इसे Apple का नया ‘default iPhone’ कहा जा रहा है।

बता दें, यह बदलाव खास तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि अब तक सितंबर में आने वाला सामान्य iPhone कीमत और फीचर्स के बीच बैलेंस रखने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी का मुख्य मॉडल रहा है। इस बार वही भूमिका Pro मॉडल निभा सकता है।

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड

लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro में कई महत्वपूर्ण हार्डवेयर अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें नया A20 Pro चिपसेट, बेहतर पावर एफिशिएंसी और कैमरा सिस्टम में सुधार शामिल हैं। मुख्य कैमरे में variable aperture दिए जाने की भी चर्चा है। इससे कैमरा सेंसर तक पहुंचने वाली रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा और कुछ कंडीशंस में फोटो क्वॉलिटी और डेप्थ इफेक्ट बेहतर हो सकता है।

डायनेमिक आइलैंड के आकार को कम करने की संभावना भी रिपोर्ट्स में सामने आई है। हालांकि, Face ID को पूरी तरह डिस्प्ले के नीचे ले जाने जैसी कुछ बातें अभी भी तय नहीं हैं और इन्हें पक्की जानकारी नहीं माना जाना चाहिए।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़इस साल नहीं आएगा iPhone 18! अब iPhone 18 Pro बनेगा ‘डिफॉल्ट’ मॉडल