Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iPhone 17e with upgraded 18MP selfie camera A19 chip expected to launch in early 2026 says analyst jeff pu
जल्द आ सकता है यह अफोर्डेबल iPhone, मिल सकता है 18MP का सेल्फी कैमरा, A19 प्रोसेसर

जल्द आ सकता है यह अफोर्डेबल iPhone, मिल सकता है 18MP का सेल्फी कैमरा, A19 प्रोसेसर

संक्षेप:

iPhone 17e साल 2026 की शुरुआत में iPhone 16e के सक्सेसर के तौर एंट्री कर सकता है। इसका एक बड़ा बदलाव सेंटर स्टेज सपोर्ट वाला 18-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। यह डिवाइस भी A19 चिप से लैस हो सकता है।

Nov 23, 2025 03:13 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आईफोन फैन्स के लिए गुड न्यूज है। कंपनी अपना एक नया आईफोन ला सकती है। इस आईफोन का नाम iPhone 17e हो सकता है। ऐनालिस्ट Jeff Pu ने अपनी नई रिसर्च में ऐपल के साल 2026 की शुरुआत के प्रोडक्ट प्लान्स को बताने के साथ ही बजट आईफोन लाइनअप और एंट्री लेवल डिवाइसेज से जुड़े अपडेट्स को हाइलाइट किया है। पू का दावा इंडस्ट्री सप्लाई चेन सिग्नल पर बेस्ड है। इसमें अगले साल आने वाली अफोर्डेबल लाइनअप को दिखाया गया है।

सेंटर स्टेज सपोर्ट वाला 18-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

पू के अनुसार iPhone 17e साल 2026 की शुरुआत में iPhone 16e के सक्सेसर के तौर एंट्री कर सकता है। इसका एक बड़ा बदलाव सेंटर स्टेज सपोर्ट वाला 18-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो iPhone 17 के मेन सेटअप से मेल खाता है। यह डिवाइस भी A19 चिप से लैस हो सकता है, जिससे ऐपल के बजट और फ्लैगशिप डिवाइसों के बीच परफॉर्मेंस का अंतर कम हो जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऐपल नॉच की जगह इस फोन में डायनामिक आइलैंड कट-आउट लगा सकता है, जो पहली बार किसी 'e' मॉडल में दिखाई देगा।

C1 मॉडेम और N1 वायरलेस चिप

कनेक्टिविटी अपग्रेड में ऐपल का C1 मॉडेम और N1 वायरलेस चिप शामिल हो सकती है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह पीयर-टू-पीयर ट्रांसफर और एनर्जी इफीशिएंसी में सुधार करेगा। ये अपडेट ऐपल के सबसे किफायती iPhone को और भी ज्यादा फीचर्स से लैस बनाते हैं। एक पिछले लीक में कहा गया था कि iPhone 17e में डायनामिक आइलैंड डिजाइन के साथ 6.1 इंच की OLED 60Hz स्क्रीन होगी। इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा पहले की तरह ही रहेगा और इसके डिजाइन में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:15 दिन फ्री में लें जियो होम का मजा, 1000GB डेटा, कई सारे ओटीटी ऐप भी फ्री

कंपनी ने अभी इस आईफोन के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। उम्मीद जा रही है कि आने वाले दिनों में इस फोन से जुड़ी और लीक्स आ सकती हैं, जिनमें इसके फीचर के बारे में और डीटेल्स मिलेंगे।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।