
Apple फैन्स के लिए खुशखबरी: सस्ता iPhone इसी महीने होगा लॉन्च, तारीख लीक; फीचर्स भी होंगे शानदार
Apple का नया बजट iPhone यानी iPhone 17e जल्द फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में A19 चिप, MagSafe सपोर्ट, 48MP कैमरा और OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स आने की उम्मीद है।
Apple के बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लाइनअप में अगला फोन iPhone 17e होगा। इस फोन के 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 19 फरवरी 2026 को लॉन्च हो सकता है। बता दें कि पिछले साल इसी तारीख के लगभग में iPhone 16e आया था। लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन A19 चिपसेट, MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, 48MP रियर कैमरा और 18MP के Centre Stage फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iPhone 17e में बड़े बदलावों के बजाय छोटे-मोटे सुधारों पर ध्यान दिए जाने की संभावना है। सबसे बड़े सुधारों में से एक 25W तक की स्पीड को सपोर्ट करने वाली MagSafe वायरलेस चार्जिंग है। फोन में 6.1-इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिससे देखने और इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर रहेगा। हालांकि यह फोन प्रो सीरीज जैसे हाई-एंड मॉडल नहीं होगा।
iPhone 17e के संभावित फीचर्स
iPhone 17e में Apple की लेटेस्ट A19 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह वही चिप जो iPhone 17 सीरीज में भी दी गई है। इससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर होगी। लीक्स से पता चलता है कि फोन में 48MP का रियर कैमरा और 18MP का Centre Stage फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल अनुभव बेहतर रहेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट भी मिल सकता है, जो वायरलेस चार्जिंग को आसान बनाता है। फोन में लगभग 6.1-इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कुछ लीक में Dynamic Island जैसे नए UI एलिमेंट भी हो सकते हैं।
iPhone 17e की संभावित कीमत
Apple ने भारत में iPhone 16e को 128GB बेस मॉडल के साथ 59,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। News 18 English की रिपोर्ट के मुताबिक Apple अगला मॉडल iPhone 17e थोड़ी ज्यादा कीमत पर उतार सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17e की शुरुआती कीमत करीब 65,000 रुपये हो सकती है। कंपनी की कोशिश होगी कि भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत ज्यादा न बढ़े और यह फोन भी उसी प्राइस रेंज में रखा जाए, जहां आम यूजर्स के लिए iPhone लेना थोड़ा आसान हो।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black










