
लॉन्च से पहले iPhone 17 सीरीज की बैटरी डीटेल लीक, iPhone 17 Pro Max हो सकता है बेहद खास
iPhone 17 सीरीज में 16 सीरीज के मुकाबले बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार आईफोन 17 एयर का ई-सिम वेरिएंट 3149mAh की बैटरी से लैस होगा। वहीं, आईफोन 17 प्रो मैक्स 5000mAh से ज्यादा की बैटरी वाला पहला आईफोन हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Apple का आज साल 2025 सबसे बड़ा इवेंट 'Awe Dropping' होने वाला है। इस इवेंट में कंपनी अपनी iPhone 17 सीरीज के डिवाइसेज को लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को ऐपल के इन नए आईफोन्स का बेसब्री से इंतजार है। लॉन्च से पहले नए आईफोन्स के लगभग सारे फीचर लीक हो गए हैं। इसी बीच एक लीकर ShrimpApplePro ने X पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें आईफोन 17 सीरीज में ऑफर की जाने वाले बैटरी की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार वनीला iPhone 17 को के अलावा सभी मॉडल्स में दो बैटरी साइज मिलेंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऐपल ने यूएस में फिजिकल सिम ट्रे को ऑफर करना कुछ साल पहले ही बंद कर दिया था। इससे डिवाइसेज में थोड़ा स्पेस बचने लगा। माना जा रहा है कि इस खाली जगह को कंपनी आईफोन 17 सीरीज में बड़ी बैटरी ऑफर करके भरना चाह रही है। रिपोर्ट के अनुसार बड़ी बैटरी केवल eSIM वाले मॉडल्स में ही देखने को मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी फिजिकल सिम वाले आईफोन 17 एयर में 3036mAh की बैटरी ऑफर करने वाली है। वहीं, इसी फोन का ई-सिम वाला वेरिएंट 3,149mAh की बैटरी के साथ आएगा।
आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो की बैटरी में तगड़ा बूस्ट
ऐपल ने साल 2924 में आईफोन 16 प्रो को लॉन्च किया था। यह फोन 3582mAh की बैटरी के साथ आता है। अब कंपनी इस मॉडल के फिजिकल सिम कार्ड वाले वेरिएंट में 3988mAh की बैटरी ऑफर कर सकती है। वहीं, ई-सिम वाले वेरिएंट में आपको 4252mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। आईफोन 17 प्रो मैक्स के साथ भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
आईफोन 16 प्रो मैक्स की एंट्री 4685mAh की बैटरी के साथ हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार ऐपल का फिजिकल सिम वाला 17 प्रो मैक्स डिवाइस 4823mAh बैटरी के साथ आ सकता है। वहीं, इसी डिवाइस के ई-सिम वाले वेरिएंट में आपको 5088mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। अगर यह रिपोर्ट सही निकलती है, तो आईफोन 17 प्रो मैक्स पहला ऐसा फोन होगा, जो 5000mAh से ज्यादा की बैटरी के साथ आएगा।
इस बदलाव के यूजर्स को पिछले आईफोन्स के मुकाबले नए आईफोन्स में बेहतर बैटरी लाइफ का एक्सपीरियंस मिलेगा। ऐपल भारत में आईफोन 17 प्रो मैक्स का ई-सिम वेरिएंट अगर लॉन्च करता है, तो इंडियन यूजर्स को भी 5000mAh से ज्यादा की बैटरी वाले आईफोन का एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, इस वेरिएंट के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद थोड़ी कम है।
Photo: macrumors)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black




