खुशखबरी: बजट में आया 'Orange' iPhone, सीधे ₹22000 की छूट, धूल मचा रही यह डील

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

iPhone 17 Pro Max इस समय पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 22,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। बता दें कि भारत में लॉन्च के समय 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये है। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुरान फोन है तो इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है।

खुशखबरी: बजट में आया 'Orange' iPhone, सीधे ₹22000 की छूट, धूल मचा रही यह डील

iPhone 17 Pro Max price drops in India: ऐप्पल फैन्स के लिए अच्छी खबर है। आईफोन 17 सीरीज का पॉपुलर मॉडल, जो ऑरेंज कलर में काफी लोकप्रिय है, अब सस्ते दाम में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं iPhone 17 Pro Max की। बता दें कि लॉन्च के समय, भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये और यह ऐप्पल इंडिया की वेबसाइट पर अभी भी इसी कीमत में मिल रहा है। लेकिन आप इसे हजारों रुपये कम कीमत में खरीद सकते हैं। एक पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह फोन बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है और इसके लिए ग्राहक को बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए डिटेल में बताते हैं आखिर कहां सस्ता मिल रहा है यह पॉपुलर आईफोन...

22,000 रुपये से सस्ता मिल रहा आईफोन

जैसा कि हमने बताया लॉन्च के समय भारत में iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये थी। यह कीमत फोन के लिए बेस वेरिएंट के लिए है, जो 256GB स्टोरेज के साथ आता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि Flipkart पर यह फोन सीधे 1,37,900 रुपये में मिल रहा है यानी सीधे 12,000 रुपये सस्ता। लेकिन ऑफर यही खत्म नहीं होता है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को 10,000 रुपये तक और कम किया जा सकता है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 1,27,900 रुपये रह जाएगी, यानी 22,000 रुपये का फायदा।

अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो 52,350 रुपये तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। खैर, अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए कोई पुराना फोन नहीं है तो भी 22,000 रुपये का डिस्काउंट कोई बुरा नहीं है। खरीदारी करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके क्षेत्र में ऑफर मिल रहा है या नहीं।

iphone 17 pro max price drop by 22000

क्या आपको iPhone 17 Pro Max खरीदना चाहिए या iPhone 18 Pro Max का इंतज़ार करना चाहिए?

इसका उत्तर इस बात पर निर्भर करता है कि आपको नए फोन की कितनी जल्दी जरूरत है। आईफोन 17 प्रो मैक्स अभी भी सबसे दमदार फ्लैगशिप फोन में से एक है। ऐप्पल ने हल्के एल्यूमीनियम बॉडी और रीडिजाइन किए गए रियर कैमरा लेआउट के साथ अपने डिजाइन को रिफ्रेश किया है। फोन एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ एक चमकदार डिस्प्ले भी प्रदान करता है, जिससे इसे बाहर उपयोग करना आसान हो जाता है। फोन A19 प्रो चिप और वैपर कूलिंग चेंबर के साथ, गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे हैवी कामों में बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। फोन में दमदार फ्रंट और रियर कैमरे मिलते हैं। फोन में सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सेल कैमरा दिया है और रियर में 48 मेगापिक्सेल का तीन कैमरे दिए हैं।

हालांकि, जो खरीदार कुछ महीने इंतजार कर सकते हैं, वे iPhone 18 Pro Max पर विचार कर सकते हैं, लेकिन देखना यह है कि ऐप्पल नए मॉडल के साथ क्या लेकर आता है। मौजूदा लीक्स के आधार पर, कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro Max में पिछले वर्जन के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। उम्मीद है कि ऐप्पल एक छोटा 'डायनामिक आइलैंड' और कम चौड़ा कटआउट पेश करेगा, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा और यह फीचर भी बना रहेगा। इस डिवाइस में बड़ी बैटरी (संभवतः 5,100mAh से 5,200mAh रेंज की) और बेहतर बैटरी लाइफ के लिए ज्यादा एफिशियंट LTPO+ डिस्प्ले पैनल भी हो सकता है।

फोन में ऐप्पल की नई A20 Pro चिप होने की उम्मीद है, जो TSMC के 2nm प्रोसेस पर बनी है; यह चिप तेज परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकती है। कैमरा अपग्रेड्स में वेरिएबल अपर्चर वाला मेन सेंसर, बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए नया स्टैक्ड इमेज सेंसर, और कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी व जूम परफॉर्मेंस के लिए टेलीफोटो कैमरे में सुधार शामिल हो सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि ऐप्पल बेहतर कनेक्टिविटी के लिए अपना नेक्स्ट जेनरेशन का C2 मॉडेम लाएगा, जबकि बेहतर सैटेलाइट कम्युनिकेशन क्षमताएं दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क एक्सेस को और बेहतर बना सकती हैं।

इंतजार करने का एक और कारण भी है। ऐप्पल आम तौर पर नए मॉडल लॉन्च करने के बाद पुराने आईफोन मॉडल की कीमतें कम कर देता है। अगर कंपनी इस साल भी यही रणनीति अपनाती है, तो iPhone 18 सीरीज के आने के बाद आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत में आधिकारिक तौर पर लगभग 10,000 रुपये की कटौती हो सकती है। दिवाली के आसपास मिलने वाले एडिशनल फेस्टिव-सीजन ऑफर इस डील को और भी बेहतर बना सकते हैं। इसलिए, जो लोग अभी फ्लैगशिप फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए फ्लिपकार्ट की डील बढ़िया है, लेकिन अगर आपको कोई जल्दी नहीं है, तो iPhone 18 Pro Max के लॉन्च का इंतजार करने पर आपको या तो और सस्ता आईफोन 17 प्रो मैक्स मिल सकता है या फिर Apple का अगला बड़ा अपग्रेड मिल सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।