
iPhone 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च, नया डिजाइन और कैमरा अपग्रेड्स; इतनी है कीमत
ऐपल ने सबसे पावरफुल iPhone मॉडल्स के तौर पर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पेश किए हैं। इनमें बेहतरीन कैमरा अपग्रेड्स दिए गए हैं और सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
टेक ब्रैंड Apple की ओर से सबसे पावरफुल iPhone 17 मॉडल्स लॉन्च कर दिए गए हैं। इनमें iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। नए मॉडल्स को कंपनी ने अपग्रेडेड डिजाइन के अलावा अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। इसके अलावा कंपनी खास कैमरा अपग्रेड्स ऑफर कर रही है और ऐपल इंटेलिजेंस के साथ भी मौजूदा डिवाइसेज के मुकाबले कहीं बेहतर रियल-लाइफ यूजेस मिलेंगे। आइए आपको नए प्रो मॉडल्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं।
ऐपल ने iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया है और iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz Pro Motion डिस्प्ले है और ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले (AOD) सपोर्ट के साथ आता है। इस एंटी रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले के अलावा इसमें एल्युमिनियम फिनिश वाला डिजाइन दिया गया है। इस डिवाइस की मोटाई केवल 8.7mm है। पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें A19 Pro चिपसेट दिया है और 12GB तक रैम के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन मिलता है।
ऐसे है 17 Pro मॉडल्स का कैमरा सेटअप
कंपनी पहली बार प्रो मॉडल्स में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लेकर आई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इनमें बैक पैनल पर 48MP फ्यूजन कैमरा, 48MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 48MP टेलीफोटो सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। ये 8x तक ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के अलावा डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग ऑफर करते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें सेंटर स्टेज 24MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
iPhone की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 17 Pro में 3700mAh बैटरी और 17 Pro Max में 5000mAh के करीब क्षमता वाली बैटरी दी गई है। इनमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है और Max मॉडल अब तक किसी भी आईफोन की सबसे बड़ी बैटरी लेकर आया है। ये eSIM ओनली डिवाइस हैं, जिससे बैटरी को ज्यादा स्पेस मिलता है।
इतनी है iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की कीमत
भारतीय मार्केट में iPhone 17 Pro की कीमत 134,900 रुपये रखी गई है और iPhone 17 Pro Max की कीमत 149,900 रुपये से शुरू होती है। ये डिवाइस तीन कलर ऑप्शंस- सिल्वर, डीप ब्लू और कॉस्मिक ऑरेंज में खरीदे जा सकते हैं। इनके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और डिलिवरी 19 सितंबर से शुरू होगी।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




