iPhone 17 सीरीज यूजर्स हो जाएं सावधान! बैटरी 0 प्रतिशत होने के बाद 'डेड' हो रहा है फोन

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

iPhone 17 सीरीज के कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि बैटरी 0 प्रतिशत होने के बाद फोन वायर्ड चार्जर से ऑन नहीं हो रहा। MagSafe charger फिलहाल इसका टेंपरेरी सॉल्यूशन बनकर सामने आया है।

iPhone 17 सीरीज यूजर्स हो जाएं सावधान! बैटरी 0 प्रतिशत होने के बाद 'डेड' हो रहा है फोन

कई स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह एक आम आदत है कि वे अपने फोन को पूरी तरह 0 प्रतिशत तक इस्तेमाल करते हैं और फिर चार्ज पर लगा देते हैं। आमतौर पर इसमें कोई समस्या नहीं होती, लेकिन iPhone 17 सीरीज के साथ यह सिंपल आदत अब परेशानी की वजह बनती जा रही है। हाल के दिनों में कई यूजर्स ने शिकायत की है कि जब उनका iPhone पूरी तरह डिस्चार्ज हो जाता है, तो उसे चार्ज पर लगाने के बाद भी वह दोबारा ऑन नहीं होता।

दिक्कत यह है कि समस्या किसी एक मॉडल तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air जैसे अलग-अलग वेरिएंट्स में भी यही दिक्कत सामने आ रही है। Reddit और अन्य ऑनलाइन फोरम्स पर यूजर्स लगातार अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि यह केवल कुछ डिवाइसेज की दिक्कत नहीं है, बल्कि एक बड़ी समस्या बनती जा रही है।

बैटरी पूरी तरह खत्म होने पर दिक्कत

यूजर्स ने बताया है कि समस्या तब शुरू होती है जब फोन की बैटरी पूरी तरह खत्म हो जाती है। इसके बाद जब फोन को एक नॉर्मल वायर्ड चार्जर से जोड़ा जाता है, तो स्क्रीन पर कोई भी संकेत नहीं मिलता। कुछ यूजर्स ने बताया कि उनका फोन 10 से 15 मिनट तक चार्जिंग पर रखने के बाद अपने आप चालू हो गया, जबकि कुछ को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, कुछ मामलों में फोन बिल्कुल भी रिस्पॉन्ड नहीं करता, जिससे यूजर्स को सर्विस सेंटर तक जाना पड़ता है।

पूरी सिचुएशन में सबसे खास बात यह है कि कई यूजर्स को इसका एक जुगाड़ सॉल्यूशन भी मिला है। बताया जा रहा है कि MagSafe charger का इस्तेमाल करने पर फोन के दोबारा चालू होने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ Apple Store वर्कर्स ने भी माना है कि वायरलेस चार्जिंग इस स्थिति में ज्यादा इफेक्टिव साबित हो रही है। हालांकि, इसमें भी तुरंत रिजल्ट नहीं मिलता और फोन को रिस्पॉन्ड करने में वक्त लग सकता है।

अब तक सामने नहीं आई इसकी वजह

सवाल यह उठता है कि आखिर यह दिक्कत हो क्यों रही है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह किसी सॉफ्टवेयर बग, चार्जिंग सिस्टम के बीच तालमेल की कमी (हैंडशेक इश्यू) या फिर बैटरी कैलिब्रेशन से जुड़ी गड़बड़ी हो सकती है। हैरानी की बात यह है कि Apple Inc. ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे यूजर्स की चिंता और बढ़ गई है।

ऐसी स्थिति में यूजर्स के लिए सबसे जरूरी है कि वे सतर्क रहें। कोशिश करें कि फोन की बैटरी को पूरी तरह 0 प्रतिशत तक ना जाने दें। अगर ऐसा हो जाता है और फोन ऑन नहीं होता, तो उसे कुछ समय तक चार्जिंग पर छोड़ दें। अगर वायर्ड चार्जर काम ना करे, तो MagSafe जैसे वायरलेस ऑप्शंस ट्राई किए जा सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।