
इतना महंगा है iPhone 17 Gold कि उसकी कीमत में आ जाएं 5 XUV700 गाड़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Caviar ने iPhone 17 के तीन गोल्ड एडिशन Palmette, Bitcoin और Solar लॉन्च किए हैं। ये 18 कैरट गोल्ड से बने लिमिटेड मॉडल हैं, जिनकी कीमत 65 लाख तक जाती है। जानिए इनकी खासियत, देखें लुक और कीमत।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iPhone 17 Gold Edition: iPhone वैसे ही लोगों की पहली पसंद रहता है, लेकिन जब बात Caviar की हो जाए, तो फोन सिर्फ फोन नहीं रहता एक लक्ज़री आइटम बन जाता है। Caviar हर साल iPhone को अपने स्टाइल में कस्टमाइज करके बेहद महंगे और लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च करती है। इस बार कंपनी ने iPhone 17 के तीन नए गोल्ड मॉडल पेश किए हैं, जो पूरी तरह 18 कैरट गोल्ड से बने हैं। इनका नाम है Palmette, Bitcoin और Solar। इन फोन को देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी ने iPhone को सोने की ईंट में बदल दिया हो। हर मॉडल में खास डिजाइन है, कहीं पाम-लीफ का पैटर्न है, कहीं Bitcoin लोगो, और कहीं सॉलिड गोल्ड ब्लॉक जैसा फिनिश। इसके ऊपर हीरे भी लगाए गए हैं जो इसे और भी महंगा बना देते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सबसे खास बात यह है कि हर मॉडल के सिर्फ तीन-तीन यूनिट ही बनाए गए हैं। यानी दुनिया में कुल 9 लोग ही इन फोन को खरीद पाएंगे। कीमत भी इतनी है कि इतने में आप 5 महिंद्रा XUV 700 घर ले आएं। Caviar की पैकेजिंग भी बेहद शानदार है जिसमें लक्ज़री बॉक्स और सर्टिफिकेट मिलता है।
असली सोने से तैयार है फोन
Caviar हमेशा से अपने महंगे और लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन के लिए मशहूर रही है। कंपनी हर बड़े iPhone मॉडल का गोल्ड और प्रीमियम वर्ज़न बनाती है। ये तीनों फोन 18 कैरट गोल्ड से बने हैं। मतलब पूरा बैक पैनल असली सोने से तैयार किया गया है। इसके अलावा Apple लोगो और डिजाइन पैटर्न पर छोटे-छोटे हीरे लगाए गए हैं।
Palmette मॉडल
Palmette मॉडल सोने पर पाम-ट्री डिजाइन से बनाया गया है। इसका लुक काफी रॉयल लगता है। इस पर 100 से ज्यादा छोटे हीरे जड़े हैं। साथ ही डिजाइन में गोल्डन लाइन्स और आर्ट-डेको स्टाइल दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब $72,500 है। यानी करीब 64.4 लाख रुपये से भी ज्यादा।

Bitcoin मॉडल
यह मॉडल क्रिप्टो फैन और Bitcoin पसंद करने वालों के लिए बनाया गया है। इसके बैक पर Bitcoin का लोगो उभारकर बनाया गया है और साथ में गोल्डन लाइनों से डिजिटल नेटवर्क जैसा डिजाइन दिया गया है। यह पूरी तरह गोल्ड पर बना हुआ है। इसकी कीमत करीब $67,640 है।
Solar मॉडल
Solar मॉडल बिल्कुल गोल्ड की ईंट जैसा दिखता है। इसका फिनिश बहुत चमकदार है और Apple लोगो पर कई छोटे हीरे लगाए गए हैं। यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो एक दमदार और भारी-भरकम गोल्ड लुक चाहते हैं। इसकी कीमत लगभग $71,070 है।
पैकेजिंग और एक्सेसरी
Caviar सिर्फ फोन को ही नहीं, उसकी पैकेजिंग को भी खास बनाती है। इन गोल्ड iPhone 17 मॉडलों के साथ लक्ज़री वुड और लेदर का बॉक्स मिलता है। इसके अंदर फोन का गोल्ड सर्टिफिकेट, खास कार्ड और सभी एसेसरी रखी जाती हैं। बॉक्स भी देखने में बहुत प्रीमियम लगता है।

इतनी ज्यादा कीमत क्यों?
बहुत लोग सोचते हैं कि आखिर इतनी कीमत किस चीज़ की है? जवाब बहुत सीधा है यह फोन सिर्फ फोन नहीं है, बल्कि एक लक्ज़री आइटम है। असली सोना, हीरे, हैंड-क्राफ्टेड डिजाइन, और बहुत कम यूनिट्स ये सारी चीजें इसकी कीमत बढ़ा देती हैं। यह उन चुनिंदा लोगों के लिए बनाया गया है जो अलग दिखना चाहते हैं और पैसे की कोई कमी नहीं है।
क्या भारत में मिलेंगे?
Caviar दुनिया भर में फोन शिप करता है। इसलिए भारत के लोग भी इसे खरीद सकते हैं, लेकिन कस्टम टैक्स और इंपोर्ट फीस मिलाकर कीमत और बढ़ जाएगी। यानी भारत में इसकी कीमत 70–80 लाख रुपये तक जा सकती है।
किसके लिए हैं ये फोन?
ये फोन आम यूजर के लिए नहीं बनाए जाते। ये मॉडल उन लोगों के लिए हैं जो महंगे ज्वेलरी आइटम, गोल्ड कलेक्शन या लिमिटेड एडिशन चीजें पसंद करते हैं। ऐसे लोग इसे फोन की तरह नहीं, बल्कि “कलेक्शन पीस” की तरह रखते हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black




