ये है बेस्ट सेलिंग iPhone 17 खरीदने का शानदार मौका! Flipkart दे रहा ₹11000 का जबरदस्त डिस्काउंट, अभी जान लें ऑफर

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Flipkart Sasa Lele Sale में iPhone 17 की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिलने वाली है। 82,900 रुपए में लॉन्च हुआ यह फोन सेल में 71,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। जानिए पूरी डील:

ये है बेस्ट सेलिंग iPhone 17 खरीदने का शानदार मौका! Flipkart दे रहा ₹11000 का जबरदस्त डिस्काउंट, अभी जान लें ऑफर

iPhone 17 Price Drops in Flipkart Sale: लंबे समय से iPhone खरीदने का सोच रहे थे तो iPhone 17 अब Flipkart की Sasa Lele Sale में काफी सस्ते दाम पर मिल रहा है। सेल में फोन को खरीदने पर आप 11,000 रुपए की बचत कर पाएंगे। बता दें कि फ्लिपकार्ट की यह सेल 9 मई से शुरू हो रही है। Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस मिल जाएगा, यानी वे 8 मई से ही इस डील का फायदा उठा सकते हैं। इस सेल के दौरान iPhone 17 को 71,900 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। यह कीमत सीधे डिस्काउंट की वजह से नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर मिलती है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं इस डील के बारे में:

iPhone 17 पर गजब की छूट

Flipkart की वेबसाइट के अनुसार सेल के दौरान iPhone 17 को सेल में 71,900 में उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि भारत में लॉन्च के समय यह डिवाइस 82,900 रुपए में लॉन्च हुआ था और अभी भी यह फोन 82,900 रुपए में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट की सेल में यह फोन आपको 11,000 रुपए तक सस्ता मिलेगा। ध्यान दें कि iPhone 17 की सेल कीमत में बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कुछ कूपन शामिल होंगे, लेकिन Flipkart ने अभी तक पूरी डील का खुलासा नहीं किया है।

Flipkart Sale में iPhone 17 की कीमत गिरी धड़ाम
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।