नए iPhone की कीमत में ₹13000 की कटौती, ग्राहकों की चांदी, गर्दा उड़ा रही यह डील

Nov 23, 2025 12:20 pm IST
Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान

iPhone 16e, जिसे भारत में इसी साल फरवरी में बजट आईफोन मॉडल के तौर पर लॉन्च किया था Amazon पर लॉन्च प्राइस से पूरे 13,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। अगर आप भी आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह डील आपके लिए पैसा वसूल साबित हो सकती है।

नए iPhone की कीमत में ₹13000 की कटौती, ग्राहकों की चांदी, गर्दा उड़ा रही यह डील

सम्बंधित सुझाव

और मोबाइल देखें

iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं और किफायती कीमत में लेटेस्ट मॉडल तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको एक ऐसा सस्ता आईफोन मॉडल बता रहे हैं, जो डिस्काउंट के बाद और भी सस्ता मिल रहा है। फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसे 50 हजार रुपये से भी कम कीमत में लिया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं iPhone 16e की, जिसे ऐप्पल ने भारत में इसी साल फरवरी में अपने बजट आईफोन मॉडल के तौर पर लॉन्च किया था। इस समय ई-कॉमर्स साइट पर यह 13,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। अगर आप भी आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह डील आपके लिए पैसा वसूल साबित हो सकती है। चलिए डिटेल में जातने हैं डील के बारे में सबकुछ...

लॉन्च से 13,000 रुपये तक कम में मिल रहा फोन

भारत लॉन्च के समय, iPhone 16e की कीमत 128GB मॉडल के लिए 59,900 रुपये, 256GB मॉडल के लिए 69,900 रुपये और 512GB मॉडल के लिए 89,900 रुपये थी। ऐप्पल इंडिया की वेबसाइट पर यह अभी भी इन्हें कीमतों के साथ लिस्टेड हैं।

लेकिन Amazon पर यह फोन कीमत में बड़ी कटौती के साथ मिल रहा है। अमेजन पर इसका 128GB मॉडल 51,499 रुपये 256GB मॉडल 62,490 रुपये और 512GB मॉडल 78,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है।

बैंक ऑफर का लाभ लेकर सभी की कीमतों को 2,000 रुपये तक और कम किया जा सकता है, जिससे 128GB मॉडल की प्रभावी कीमत 49,499 रुपये (लॉन्च प्राइस से 10,401 रुपये सस्ता), 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 60,490 रुपये (लॉन्च प्राइस से 9,401 रुपये सस्ता) और 512GB मॉडल की प्रभावी कीमत 76,999 रुपये (लॉन्च प्राइस से 12,901 रुपये सस्ता) रह जाएगी।

चलिए एकर नजर डालते हैं iPhone 16e की खासियत पर

नया iPhone 16e एक डुअल सिम (नैनो+ईसिम) हैंडसेट है, जो iOS 18 पर चलता है। इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR (1170x2532 पिक्सेल) OLED स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। डिस्प्ले में मजबूती के लिए ऐप्पल के सिरेमिक शील्ड मटेरियल का भी इस्तेमाल किया गया है। ऐप्पल ने iPhone 16e को 3 एनएम A18 चिप से लैस किया है, जो पहली बार सितंबर 2024 में iPhone 16 में आया था, जिसे 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

iPhone 16e में OIS के साथ 48-मेगापिक्सेल का सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सेल का ट्रूडेप्थ कैमरा है। दमदार साउंड के लिए, iPhone 16e में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं और फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस कनेक्टिविटी दी गई है। अपने पिछले मॉडल से अलग, चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसका डाइमेंशन 146.7x71.5x7.8 एमएम है और इसका वजन 167 ग्राम है।

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख