Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iPhone 16 Pro on huge discount of 19910 rupees but not on Amazon or Flipkart
iPhone 16 Pro पर 19,910 रुपये का बड़ा प्राइस-कट, ऑफर खत्म होने तक मौका

iPhone 16 Pro पर 19,910 रुपये का बड़ा प्राइस-कट, ऑफर खत्म होने तक मौका

संक्षेप:

ऐपल का पावरफुल आईफोन मॉडल iPhone 16 Pro ग्राहकों को खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इसपर 20 हजार रुपये तक की धांसू छूट दी गई है। 

Tue, 28 Oct 2025 05:56 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने बीते दिनों अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले जरूर एक बार iPhone 16 Pro पर मिल रही डील चेक करनी चाहिए। प्रीमियम फोन पर अब 19,910 रुपये की छूट मिल रही है।

iPhone 16 Pro पर खास डिस्काउंट

खास ऑफर ना Amazon दे रहा है, ना Flipkart, बल्कि Big Basket पर iPhone 16 Pro पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। फोन की कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब यह 99,990 रुपये में लिस्टेड है। यानी, लगभग 20,000 रुपये की सीधी बचत हो रही है। सबसे खास बात ये है कि Big Basket इसे कुछ जगहों पर केवल 20 मिनट में डिलीवरी कर रहा है।

ये भी पढ़ें:दिवाली के बाद भी मिल रहा डिस्काउंट! iPhone 16 सबसे सस्ते में; यहां धांसू छूट

Big Basket पर चल रहे इस ऑफर के साथ आपको चुने हुए क्रेडिट कार्ड्स पर बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ ही, आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज में देकर एक्सट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं, जो आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। इस तरह, ये ऑफर फेस्टिव सीजन के बाद भी आपको एक बेस्ट डील दिला सकता है।

ऐसे हैं iPhone 16 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Apple ने 2024 में iPhone 16 Pro को लॉन्च किया था। इसमें पावरफुल A18 Pro चिप मिलता है, जिसमें 6-कोर CPU (2 परफॉर्मेंस + 4 एफिशियंसी कोर), 6-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine शामिल है, जो AI बेस्ड टास्क को और फास्ट और स्मूद बनाता है। इसमें 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद धांसू विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

ये भी पढ़ें:₹30 हजार से कम में साल 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, बेस्ट Samsung डील

iPhone 16 Pro की कैमरा क्वालिटी भी बेहतरीन है। इसमें 8MP मेन लेंस, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 5x ऑप्टिकल टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फ्रंट में आपको 12MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जिसमें f/1.9 अपर्चर, ऑटोफोकस और Smart HDR 5 का सपोर्ट है। इससे फोटो और वीडियो दोनों ही बेहतरीन डिटेल और नेचुरल कलर के साथ आते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।