
iPhone 17 लॉन्च से पहले iPhone 16 सीरीज पर बंपर डिस्काउंट, ये रहीं टॉप डील्स
अगले महीने iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने जा रही है और इससे पहले iPhone 16 सीरीज के मॉडल्स पर बंपर छूट मिल रही है। आप iPhone 16 और iPhone 16 Plus को तगड़ी छूट पर ऑर्डर कर सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल अगले महीने अपनी iPhone 17 सीरीज के डिवाइसेज लॉन्च करने जा रही है और इससे पहले iPhone 16 सीरीज के मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो iPhone पर डिस्काउंट का इंतजार कर रहे थे तो यह खबर आपके लिए परफेक्ट है। हम iPhone 16 और iPhone 16 पर मिल रहीं डील्स के बारे में यहां जानकारी दे रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यहां सबसे सस्ते मिल रहे हैं iPhone 16 मॉडल
ग्राहकों को iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल JioMart पर सबसे सस्ता मिल रहा है। इस डिवाइस को 79,900 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह 70,990 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा अन्य ऑफर्स का फायदा भी मिल रहा है। इसी तरह iPhone 16 Plus स्मार्टफोन Vijay Sales पर सबसे सस्ता मिल रहा है और इसे 89,900 रुपये के बजाय 81,500 रुपये पर लिस्ट किया गया है। ग्राहकों को एक्सचेंज और कार्ड डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है।
ऐसे हैं iPhone 16 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 16 सीरीज में Apple का पावरफुल A18 चिपसेट दिया गया है, जो फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। धांसू परफॉर्मेंस के साथ इसका डिस्प्ले भी शानदार है। iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED स्क्रीन दिया गया है, जबकि iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से iPhone 16 Plus वीडियो देखने और गेमिंग लवर्स के लिए बेहतर एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो iPhone 16 सीरीज में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर रियर पैनल पर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन फोटो और क्लियर वीडियो क्वॉलिटी ऑफर करता है।
बैटरी और चार्जिंग के मामले में भी यह सीरीज दमदार है। iPhone 16 में 3561mAh की बैटरी है, जबकि iPhone 16 Plus में 4674mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों ही मॉडल 25W MagSafe फास्ट चार्जिंग और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स फटाफट ये फोन्स चार्ज कर सकते हैं और लंबा बैटरी बैकअप भी मिलता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Black




