Intex Cool Star HC 85 रिव्यू: बड़े 85 लीटर टैंक के साथ पूरे कमरे को ठंडा करने वाला कूलर

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप नया कूलर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो मौजूदा विकल्पों के चलते कनफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए Intex Cool Star HC 85 एयर कूलर का डीटेल्स रिव्यू लेकर आए हैं।

Intex Cool Star HC 85 रिव्यू: बड़े 85 लीटर टैंक के साथ पूरे कमरे को ठंडा करने वाला कूलर

गर्मी का मौसम आते ही कूलर और AC खरीदने की जरूरत महसूस होने लगती है। मार्केट में ढेरों विकल्प मौजूद होने के चलते कई बार यूजर्स के लिए सही कूलर का चुनाव आसान नहीं होता। अगर आप अच्छी कूलिंग चाहते हैं तो पावरफुल मोटर और पंप के अलावा बड़ा टैंक साइज होना भी जरूरी है। बीते दिनों हमने Intex Cool Star HC 85 Air Cooler इस्तेमाल किया और अब इसका डीटेल्ड रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं। यह कूलर पावरफुल बिल्ड के साथ बेहतरीन कूलिंग भी ऑफर करता है।

सम्बंधित सुझाव

डिजाइन और बिल्ड-क्वॉलिटी

सबसे पहले बात Intex Cool Star HC 85 Air Cooler के डिजाइन की करें तो यह एक बड़ा और मजबूत डेजर्ट कूलर है। बड़े टैंक साइज के चलते यह थोड़ा बल्की जरूर है लेकिन यही इसकी ताकत भी है। इसका बॉडी मैटीरियल शॉक और रस्ट रेसिस्टेंस ऑफर करता है, साथ ही हनीकॉम्ब लंबे वक्त तक कूलिंग मिलना तय करता है। इसके अलावा नीचे दिए गए 360 डिग्री व्हील्स के साथ बड़े साइज के बावजूद इसे एक से दूसरी जगह आसानी से मूव किया जा सकता है।

Intex Cooler

कूलिंग परफॉर्मेंस

Intex का पावरफुल कूलर हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स और पावरफुल एयर थ्रो के साथ आता है। इस तरह यह मीडियम से लेकर बड़े साइज वाले रूम्स तक के लिए परफेक्ट है। हमने इसे बड़े कमरे में टेस्ट किया और महसूस किया कि अगर कमरे में प्रॉपर वेंटिलेशन है, जैसे कि खिड़की या एयरफ्लो तो यह कूलर बढ़िया ठंडी हवा देता है। हालांकि, इसके अलावा इसमें दिए गए अलग-अलग मोड्स के साथ एयरफ्लो और कूलिंग पावर को कंट्रोल करना और भी आसान हो जाता है।

सम्बंधित सुझाव

Intex Cooler

टैंक कैपेसिटी

Cool Star HC 85 Air Cooler का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 85 लीटर का वाटर टैंक है, इसे लंबे समय तक बिना रिफिल के चलने लायक बनाता है। यही वजह है कि यह कूलर घर के बड़े कमरों, हॉल या छोटे ऑफिस के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल साबित होता है। रिव्यू पीरियड में भी हमने महसूस किया कि इसमें बार-बार पानी भरने का झंझट कम हो जाता है, जो डेली यूज में एक बड़ा एडवांटेज है। साथ ही इसमें डेडिकेटेड आइस चैंबर और वाटर लेवल इंडिकेटर भी दिया गया है।

Intex Cooler

एक्सट्रा फीचर्स

अतिरिक्त फीचर्स की बात करें तो इसमें इन्वर्टर कंपैटिबिलिटी, मल्टिपल स्पीड सेटिंग्स और 4-वे एयर डिफ्लेक्शन जैसे जरूरी ऑप्शंस मिलते हैं। कुल मिलाकर इनका असर यह होता है कि कूलर ना सिर्फ लंबे समय तक चलता है, बल्कि हवा को पूरे कमरे में अच्छे से सर्कुलेट भी करता है। बिजली जाने पर भी इन्वर्टर पर चलने की क्षमता इसे छोटे शहरों और पावर-कट वाले इलाकों में खास बनाती है।

Intex Cooler

खरीदना चाहिए या नहीं?

ओवरऑल परफॉर्मेंस और एक्सपीरियंस को लेकर कहें तो Intex Cool Star HC 85 Air Cooler एक प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है, खासकर उन लोगों के लिए जो बड़े कमरे को ठंडा रखना चाहते हैं, बिजली का खर्च कम रखना चाहते हैं और पावर कट्स से परेशान रहते हैं। सही वेंटिलेशन के साथ यह कूलर अपनी कीमत को बिल्कुल जस्टिफाई करता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।