Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Instagram password reset emails company issues statement users account are secured from hacking know how to be safe
1.75 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक पर इंस्टाग्राम का बयान, दूर हुई टेंशन, सेफ रहने के लिए करें ये उपाय

1.75 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक पर इंस्टाग्राम का बयान, दूर हुई टेंशन, सेफ रहने के लिए करें ये उपाय

संक्षेप:

इंस्टाग्राम ने कहा है कि उसने उस समस्या को ठीक कर लिया है, जिसके कारण बड़ी संख्या में पासवर्ड रीसेट ईमेल भेजे गए थे। कंपनी के अनुसार सिस्टम में कोई सेंध नहीं लगी है और यूजर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट सुरक्षित हैं।

Jan 12, 2026 08:50 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंस्टाग्राम के 17.5 मिलियन (1.75 करोड़) अकाउंट्स के हैक होने की खबर ने दुनियाभर के यूजर्स को टेंशन में डाल दिया था। हालांकि, अब कंपनी ने इस मामले में अपनी सफाई दी है, जिससे यूजर्स को काफी राहत मिली है। इंस्टाग्राम ने कहा है कि उसने उस समस्या को ठीक कर लिया है, जिसके कारण बड़ी संख्या में पासवर्ड रीसेट ईमेल भेजे गए थे और हैकिंग का बड़ा खतरा पैदा हो गया था। रविवार (11 जनवरी) को जारी एक बयान में कंपनी ने साफ किया कि एक बाहरी पार्टी ने तकनीकी खामी का फायदा उठाया, लेकिन इसमें इंस्टाग्राम का कोर सिस्टम सुरक्षित रहा।

'आपके इंस्टाग्राम अकाउंट सुरक्षित हैं'

कंपनी ने X पर पोस्ट किए गए बयान में कहा, 'हमने उस समस्या को ठीक कर दिया है जिसके कारण एक एक्सटर्नल पार्टी कुछ लोगों के लिए पासवर्ड रीसेट ईमेल का रिक्वेस्ट कर रहा था। हमारे सिस्टम में कोई सेंध नहीं लगी है और आपके इंस्टाग्राम अकाउंट सुरक्षित हैं।' इंस्टाग्राम ने आगे कहा, 'आप उन ईमेल को अनदेखा कर सकते हैं - किसी भी कन्फ्यूजन के लिए सॉरी।' इस पर X की हेड ऑफ प्रोडक्ट निकिता बियर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि आपने इसे X पर शेयर किया क्योंकि इसे थ्रेड्स पर कोई नहीं देख पाता।'

इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड रीसेट ईमेल क्यों मिले?

यह स्पष्टीकरण एंटीवायरस फर्म मैलवेयरबाइट्स की एक रिपोर्ट के बाद जारी किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि उसने डार्क वेब पर बिक्री के लिए एक डेटाबेस का पता लगाया है, जिसमें 17.5 मिलियन इंस्टाग्राम यूजर्स की सेंसिटिव इन्फर्मेशन शामिल है। डेटा में यूजर्स के नाम, पते, फोन नंबर और ईमेल अड्रेस शामिल थे। मैलवेयरबाइट्स ने सुझाव दिया कि यह लीक 2024 में इंस्टाग्राम एपीआई के संभावित उल्लंघन से संबंधित हो सकता है। इसने यह भी चेतावनी दी कि पासवर्ड रीसेट रीक्वेस्ट्स के अचानक बढ़ने से फिशिंग अटैक या अकाउंट हैक होने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें:200MP के कैमरे वाला सैमसंग स्मार्टफोन हुआ सस्ता, 8 हजार रुपये कम हुई कीमत

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ऐसे रखें सेफ

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को सेफ रखने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखें:

1- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें, जो पासवर्ड लीक होने पर भी सिक्योरिटी के लिए एक एक्सट्रा लेयर ऑफर करता है।

2- लॉग-इन किए गए डिवाइसेज को रेग्युलरली चेक करें। इससे आपको यह देखने में मदद मिलेगी कि आपका अकाउंट कोई अनऑथराइज यूजर तो यूज नहीं कर रहा है।

3- अगर आपने खुद रीसेट ईमेल के लिए रीक्वेस्ट नहीं किया है, तो उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।

ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से ₹30 हजार सस्ता हुआ यह धाकड़ फोन, मिलेगी 100W की चार्जिंग

(Photo: Yahoo)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।