काम की बात: Instagram ने बंद किए लाखों लोगों के अकाउंट, अपना अकाउंट सेफ रखना चाहते हैं तो भूलकर भी नहीं करें 5 गलतियां
Instagram ने लाखों यूजर्स के फेक और स्पैम अकाउंट बंद कर दिए हैं। अगर आप अपना इंस्टाग्राम अकाउंट सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इन गलतियों को करने से बचें वरना आपका अकाउंट भी Suspend या Delete हो सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने 2026 में बड़ा क्लीनअप ड्राइव शुरू कर दिया है। कंपनी अब फेक अकाउंट, स्पैम एक्टिविटी और बोट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लाखों ऐसे अकाउंट्स हटाए जा चुके हैं जो प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। कई लोग नकली फॉलोअर्स खरीद रहे थे, ऑटोमेटिक लाइक और कमेंट टूल्स इस्तेमाल कर रहे थे और Spam Activities में शामिल थे। इस वजह से असली कंटेंट क्रिएटर्स और सामान्य यूजर्स को नुकसान हो रहा था। Instagram के इस अभियान का मकसद यूजर्स को सुरक्षित और बेहतर अनुभव देना है। पिछले कुछ समय में फेक फॉलोर्स, सकाम मैसेज तेजी से बढ़ रहे थे जिसकी वजह से कंपनी ने अब सख्ती शुरू कर दी है। अगर आप भी अपने Instagram अकाउंट को ससपेंड या डिलीट होने से बचाना चाहते हैं तो यहां हम आपको ऐसी 5 बड़ी गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Instagram यूजर्स नहीं करें 5 गलतियां
1. Fake Followers और Likes खरीदने की गलती न करें: कई वेबसाइट और ऐप्स कुछ पैसों में हजारों फॉलोअर्स बढ़ाने का दावा करते हैं। लेकिन यही सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। इंस्टाग्राम नकली फॉलोअर्स को आसानी से पकड़ लेता है। अगर सिस्टम को आपके अकाउंट पर संदिग्ध एक्टिविटी दिखती है, तो आपका अकाउंट ससपेंड या डिलीट हो सकता है। अगर आप अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो केवल ऑर्गनिक तरीके से फॉलोअर्स बढ़ाएं।
2. Auto Like और Bot Apps इस्तेमाल करने से बचें: कई लोग तेजी से Reach बढ़ाने के लिए ऑटो लाइक, ऑटो कमेंट और बॉट सेवाएं का इस्तेमाल करते हैं। Instagram की Policy के मुताबिक यह स्पैम एक्टिविटी मानी जाती है। अब ऐसे टूल्स को आसानी से पहचान सकता है। अगर आप किसी थर्ड पार्टी ऑटोमेशन टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत बंद कर दें। यही चीज आपके अकाउंट को खतरे में डाल सकती है।
3. Unknown Links और Scam Messages पर क्लिक न करें: Instagram पर आजकल फेक ब्रांड कोलैबोरेशन और ब्लू टिक वेरिफिकेशन के नाम पर स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। कई यूजर्स को मैसेज भेजकर किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही यूजर लिंक खोलता है, उसका अकाउंट हैक हो सकता है। अगर कोई संदिग्ध लिंक या मैसेज मिले तो उसे तुरंत इगनोर करें और रिपोर्ट करें।
4. Two-Factor Authentication जरूर ऑन करें: यह फीचर आपके अकाउंट को एक्स्ट्रा सिक्योरिटी देता है। इसके बाद कोई दूसरा व्यक्ति आपका पासवर्ड जान भी ले, तब भी OTP के बिना अकाउंट लॉगिन नहीं कर पाएगा। Instagram अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए यह सबसे जरूरी सेटिंग मानी जाती है।
5. Community Guidelines तोड़ने वाली पोस्ट न करें: Instagram पर ऐसा कंटेंट पोस्ट करने से बचें जो प्लेटफॉर्म की Community Guidelines के खिलाफ हो। फर्जी खबरें, कॉपीराइट कंटेंट और गलत जानकारी शेयर करने पर Instagram सख्त कार्रवाई कर सकता है। बार-बार नियम तोड़ने वाले अकाउंट्स को हमेशा के लिए बैन भी किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


