Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Infinix Smart 10 featuring up to 8gb ram and no network calling feature available under rupees 7000
7 हजार रुपये से कम में खरीदें 8GB तक की रैम वाला धांसू फोन, नेटवर्क न होने पर भी कर सकेंगे कॉल

7 हजार रुपये से कम में खरीदें 8GB तक की रैम वाला धांसू फोन, नेटवर्क न होने पर भी कर सकेंगे कॉल

संक्षेप:

8जीबी तक की रैम वाला इन्फिनिक्स स्मार्ट 10 7 हजार रुपये से कम की कीमत में मिल रहा है। इसे आप कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन में अल्ट्रालिंक फीचर दिया गया है, जो नेटवर्क न होने पर भी कॉलिंग ऑफर करता है। 

Nov 26, 2025 07:14 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

7 हजार रुपये से कम की कीमत में 8जीबी रैम और यूनीक फीचर्स वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो Infinix Samrt 10 आपके लिए एक धांसू ऑप्शन है। फोन 4जीबी रियल और 4जीबी एक्सटेंडेड रैम के साथ आता है। इससे इसकी टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। फोन में अल्ट्रालिंक फीचर भी दिया गया है, जो बिना नेटवर्क के कॉलिंग ऑफर करता है। अमेजन पर यह फोन 6990 रुपये प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। इसे आप 349 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

इन्फिनिक्स स्मार्ट 10 के फीचर और स्पेसिफिकेश

कंपनी इस फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डाइनैमिक पोर्ट वाला यह डिस्प्ले 700 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें कंपनी 4जीबी एक्सटेंडेड रैम भी दे रही है। इससे फोन की टोटल रैम बढ़ कर 8जीबी तक की हो जाती है।

प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी फोन की खास बात है कि यह अल्ट्रालिंक फीचर से लैस है। यह फीचर नेटवर्क न होने पर भी कॉलिंग ऑफर करता है। नो-नेटवर्क कॉलिंग फीचर इन्फिनिक्स से इन्फिनिक्स डिवाइस पर की जाने वाली कॉलिंग के लिए है। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। सेल्फी के लिए भी इसमें 8 मेगापिस्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में लगी बैटरी 5000mAh की है, जो 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:वनप्लस के नए फोन में 8000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग, प्रोसेसर भी तगड़ा

ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15.1 पर काम करता है। फोन Ella AI के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन में दमदार साउंड के लिए डीटीएस के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।