
iPhone 17 Pro Max जैसे लुक, पावरफुल प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ आया Infinix का नया फोन
6500mAh बैटरी और दमदार कैमरा और iPhone 17 Pro Max जैसा दिखने वाला Infinix Note Edge 5G ग्लोबली लॉन्च हो गया है। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और किसके लिए है यह फोन बेस्ट।
Infinix ने ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में एक शानदार लुक और स्टाइलिश दिखने वाला Infinix Note Edge 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो प्रीमियम डिजाइन, बड़ी बैटरी और 5G परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन बजट ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहते। यह फोन काफी हद तक iPhone 17 Pro Max जैसा दीखता है। Infinix Note Edge को खास बनाता है इसका 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, जो इस प्राइस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है। इसके साथ ही फोन में Android 16 आधारित XOS दिया गया है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Infinix NOTE Edge की कीमत
Infinix NOTE Edge की शुरुआती कीमत USD 200 (लगभग 18,165 रुपये) है। यह विश्व स्तर पर कई देशों में लॉन्च हो रहा है। NOTE Edge अपने स्लिम डिज़ाइन के लिए जाना जाता है, जिसकी मोटाई 7.2 मिमी और वज़न 185 ग्राम है। इस डिवाइस में "3D कर्व्ड" डिज़ाइन और विशेष "पर्ल लाइट रिपल शैडो" एक्सटीरियर है। यह चार रंगों में उपलब्ध है: लूनर टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू, शैडो ब्लैक और सिल्क ग्रीन वेरिएंट है।
Infinix Note Edge के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Note Edge का डिजाइन इसे पहली नजर में ही प्रीमियम बना देता है। फोन में 6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कर्व्ड एज की वजह से फोन देखने में फ्लैगशिप जैसा लगता है और वीडियो देखने या गेम खेलने का अनुभव भी ज्यादा इमर्सिव बनता है। डिस्प्ले ब्राइटनेस और कलर रिप्रोडक्शन के मामले में भी काफी बेहतर है, जिससे आउटडोर यूज में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
Infinix Note Edge में MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज, मल्टीटास्किंग और मिड-लेवल गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित XOS पर चलता है। कंपनी ने इसमें क्लीन UI के साथ कई स्मार्ट फीचर्स दिए हैं और लंबे समय तक सिक्योरिटी अपडेट का भी भरोसा दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Infinix Note Edge में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा हाई-रेजोल्यूशन सेंसर के साथ आता है, जो डेलाइट में शार्प और डिटेल्ड फोटो क्लिक करता है। कैमरा में AI मोड, HDR और नाइट फोटोग्राफी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन में 13MP का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो देता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Infinix Note Edge की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6500mAh की बैटरी है। यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल में आसानी से एक से डेढ़ दिन तक चल सकती है। इसके साथ फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। फोन में 5G सपोर्ट के साथ Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेज और सटीक तरीके से काम करता है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black










