
दुनिया के सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ 19 जनवरी को तहलका मचाने आ रहा Infinix का नया गेमिंग फोन
Infinix Note Edge 19 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा। जिसमें MediaTek Dimensity 7100 SoC, 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी, Android 16 आधारित XOS 16 के साथ आ रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इनफिनिक्स स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक नया धमाका करने वाला है क्योंकि Infinix Note Edge को आधिकारिक तौर पर 19 जनवरी 2026 को लॉन्च करने की तारीख की पुष्टि हो गई है। यह डिवाइस खास इसलिए है क्योंकि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो MediaTek के नए Dimensity 7100 SoC के साथ आएगा, जो खास तौर पर बैटरी एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस बैलेंस के लिए तैयार किया गया है। Infinix ने अभी तक भारत में लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ग्लोबल लॉन्च तारीख का ऐलान हो चुका है। सबसे बड़ी बात इसकी 6500mAh बड़ी बैटरी है। इसके अलावा XOS 16 के साथ Android 16, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेस्ट है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Infinix Note Edge के फीचर्स
फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट है। MediaTek के अनुसार, Dimensity 7100 में बेहतर पावर, 5G कनेक्टिविटी और हाई FPS गेमिंग अनुभव देगा, जिससे यह रोजमर्रा के यूज और हल्के गेमिंग के लिए बेस्ट बनता है। Infinix Note Edge की एक प्रमुख हाइलाइट इसका 1.5K curved AMOLED डिस्प्ले है, जो पारंपरिक 1080p स्क्रीन से बेहतर पिक्सल डेंसिटी और अधिक इमर्सिव व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। कर्व्ड स्क्रीन डिजाइन इस फोन को प्रीमियम लुक और फील देता है।
सबसे बड़ी बात Infinix Note Edge की 6,500mAh बड़ीबैटरी है, जो एक चार्ज में दो से तीन दिन तक का बैकअप देने की क्षमता रखती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। XOS 16 में नई UI/UX सुविधाएं, बेहतर मल्टीटास्किंग, अपडेटेड विज़ुअल एलिमेंट्स और स्मार्ट पावर मैनेजमेंट फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है, जिससे फोन रोजमर्रा के उपयोग में और बेहतर होगा।
कीमत और उपलब्धता (संभावित)
Infinix Note Edge के बारे में एक्सपेक्टेड प्राइस रिपोर्ट्स संकेत देती हैं कि भारत में इसकी कीमत लगभग 24,990 रुपए के आसपास हो सकती है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की होगी।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black




