
iPhone 17 Pro जैसे लुक, 50MP Night Master कैमरा, 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro के फीचर्स लीक
Infinix ने अपने अपकमिंग Note 60 Pro का स्मार्टफोन टीजर जारी कर दिया है। फोन में 144Hz AMOLED स्क्रीन, 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। साथ ही लुक भी आईफोन 17 प्रो जैसा है।
Infinix जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Note 60 Pro लॉन्च करने वाला है। अब कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन टीजर जारी कर दिया है, जिससे इसके डिजाइन और मुख्य फीचर्स का पता चल गया है। यह फोन Infinix Note 50 Pro का सक्सेसर होगा, पावर और कैमरा के मामले में पहले से बेहतर देखने को मिल सकता है। टीजर से पता चलता है कि यह फोन Silk Green, Solar Orange और Torino Black जैसे खास कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, वहीं इसका Solar Orange वेरिएंट खासकर iPhone 17 Pro जैसा लुक देने के लिए चर्चा में है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Infinix Note 60 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका Rear Matrix Display फीचर है। जो ड्यूल डिस्प्ले जैसा होगा जिसमें एक छोटा स्क्रीन जैसा पैनल होगा जो समय, मौसम, नॉटिफिकेशन और म्यूज़िक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिखा सकता है।
Infinix Note 60 Pro के फीचर्स (लीक)
फोन के अंदर Snapdragon 7s Gen 4 5G चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है, यानी यह फोन भारी ऐप्स और गेमिंग दोनों आराम से चलेगी। इसके अलावा यह फोन 1.5K AMOLED स्क्रीन के साथ 144Hz रिफ़्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं, फोन में 50MP Night Master कैमरा होगा जो खासकर रात या कम रोशनी में फोटो खींचने में अच्छा काम करेगा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है, जो इसे एक दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन बनाती है। उम्मीद की जा रही है कि Note 60 Pro Android 16 के साथ XOS इंटरफ़ेस पर आएगा। इसके अलावा 5G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे सभी बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black










