ऑरेंज कलर में iPhone जैसा लग रहा यह फोन, 6500mAh बैटरी और पीछे यूनिक डिस्प्ले, कल होगा लॉन्च

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Infinix Note 60 Pro कल यानी 13 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह देश में 999 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ढेर सारे बेनिफिट्स दे रही है। फोन का ऑरेंज कलर iPhone 17 Pro जैसा लगता है।

ऑरेंज कलर में iPhone जैसा लग रहा यह फोन, 6500mAh बैटरी और पीछे यूनिक डिस्प्ले, कल होगा लॉन्च

इंफिनिक्स का नया फोन भारत में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं Infinix Note 60 Pro की। इस फोन के पीछे कैमरे के बगल में एक एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले है, जो अलग-अलग चीजों के जानकारी दिखाती है। यह फोन भारत में कल यानी 13 अप्रैल को लॉन्च होगा। फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा किया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लॉन्च से पहले ही फोन के कई और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। हम इस सभी डिटेल्स को इकट्ठा करके आपको बता रहे हैं, ताकि आपका एक क्लियर डिटेल मिल जाए कि इस फोन में क्या-क्या खास होने वाला है। फोन ऑरेंज कलर में काफी हद कर iPhone 17 Pro जैसा लग रहा है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

प्री-बुक करने पर मिल रहे इतने सारे फायदे

Infinix Note 60 Pro अब देश में 999 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। जो लोग इसे प्री-बुक करते हैं, वे कई ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, जैसे कि 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई, 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट, 3,999 रुपये कीमत वाला एक मुफ्त मैगपावर स्पीकर, एक साल का मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 18 महीने के लिए मुफ्त गूगल जेमिनी प्रो प्लान का सब्सक्रिप्शन और जियो की ओर से 5000GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज; इसके साथ ही, ऑर्डर पूरा होने पर 1+1 साल की वारंटी और 2,000 रुपये का वाउचर भी मिलेगा।

Infinix Note 60 Pro

बड़े काम की है एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले

फोन के रियर पैनल पर कैमरे की ठीक बगल में एक 'एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले' है, जिसमें जानकारी दिखाने के लिए कई LED लाइट्स लगी हैं, यह डिजाइन Nothing फोन में मिलने वाले 'Glyph Matrix' इंटरफेस से काफी मिलता-जुलता लगता है। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर बताया कि एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले पर कॉल, मैसेज, वेदर और टाइम, बैटरी स्टेटस, नोटिफिकेशन्स, म्यूजिक, पिक्सेल पेट्स, कस्टमन सिग्नेचर समेत कई चीजों के जानकारी बिना फोन उठाए ही देख सकेंगे और इसे जब चाहे कस्टमाइज कर सकते हैं।

Infinix Note 60 Pro की खासियत

Infinix Note 60 Pro

बड़ी बैटरी, हार्ट रेट भी मापेगा

अपकमिंग नोट 60 प्रो फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। यह 30W वायरलेस चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 34 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। इस फोन में हार्ट रेट सेंसर भी है, जिसकी मदद से इंफिनिक्स के 'माय हेल्थ' ऐप के जरिए हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी को मॉनिटर किया जा सकता है, यानी आपकी सेहत पर भी नजर रखेगा।

पावरफुल और तेजतर्रार प्रसेसर

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग इंफिनिक्स नोट 60 प्रो की सबसे बड़ी खासियतों में से एक यह है कि इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा है, जो इसे क्वालकॉम चिपसेट वाला पहला इंफिनिक्स फोन बनाता है। कंपनी CODM पर 120fps गेमिंग का वादा करती है और इसमें गर्मी को बाहर निकालने के लिए 4758mm² का वेपर चैंबर यूनिट भी दिया गया है। इस फोन ने AnTuTu टेस्ट में 1 मिलियम से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।

बड़ा डिस्प्ले और मजबूत बॉडी

फोन की 6.78-इंच एमोलेड स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह डिस्प्ले देर रात इस्तेमाल के दौरान फ्लिकर-फ्री क्लैरिटी, मोशन सिकनेस से राहत और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ आती है। दमदार साउंड के लिए, इसमें JBL पावर्ड डुअल स्पीकर दिए गए हैं, यानी फोन में धमाकेदार साउंड मिलने वाला है। फोन में मजबूत 360 डिग्री एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम मिलेगी, यानी अचानक गिरने पर फोन टूटेगा नहीं।

दमदार कैमरा और AI असिस्टेंट भी

फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AIGC पोर्ट्रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में XOS 16-बेस्ड एंड्रॉयड 16 ओएस, Folax AI असिस्टेंट, One-Tap AI बटन, NFC और IR ब्लास्टर जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन तीन साल तक ओएस अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।