इन तीन कलर्स में आ रहा इंफिनिक्स फोन, ऑरेंज कलर सबसे धांसू, 17 अप्रैल को होगा लॉन्च
Infinix का लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट और इंफिनिक्स इंडिया पर लाइव हो चुकी है, जहां लॉन्च से पहले कंपनी धीरे-धीरे फोन के खास फीचर्स का खुलासा कर रही है। अब कंपनी ने कलर ऑप्शन्स का खुलासा कर दिया है।

Infinix Note 60 Pro Colour Options for India Revealed: इंफिनिक्स अब भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro को लॉन्च करने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट और इंफिनिक्स इंडिया पर लाइव हो चुकी है, जहां लॉन्च से पहले कंपनी धीरे-धीरे फोन के खास फीचर्स का खुलासा कर रही है। कंपनी ने पहले ही इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। यह फोन 13 अप्रैल को भारतीय बाजार में डेब्यू करेगा। फोन की खास बात यह है कि इसके बैक पैनल पर एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले मिलेगा। अब कंपनी ने यह कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग इंफिनिक्स फोन भारत में किन कलर्स में उपलब्ध होगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर..
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में इन तीन कलर्स में आएगा Infinix Note 60 Pro
अपडेटेड माइक्रोसाइट पर अब यह खुलासा हुआ है कि इंफिनिक्स नोट 60 प्रो भारत में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिसमें मोचा ब्राउन, डीप ओशन ब्लू और सोलर ऑरेंज शामिल हैं। ये वही कलर ऑप्शन्स हैं जो पहले तब देखे गए थे जब इस डिवाइस को ग्लोबल अनाउंस किया गया था।
कलर ऑप्शन्स की पुष्टि करने के अलावा, माइक्रोसाइट इसकी बिल्ड क्वालिटी पर भी रोशनी डालती है। लिस्टिंग के अनुसार, यह कंफर्म हो गया है कि इस डिवाइस में 360-डिग्री एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम होगा। इसके साथ ही, कैमरा डेको के एक क्लोज-अप शॉट में एक एनग्रेविंग दिखाई देती है, जिस पर 'Ultra Clear 50MP OIS AI CAM' लिखा है, जिससे कैमरे के बारे में पता चल गया है।
बड़े काम की है एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले
दरअसल, इस फोन के पिछले हिस्से पर एक 'एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले' होगा, जिसमें जानकारी दिखाने के लिए कई LED लाइट्स लगी होंगी, यह डिजाइन Nothing फोन में मिलने वाले 'Glyph Matrix' इंटरफेस से मिलता-जुलता लगता है। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर बताया कि एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले पर कॉल, मैसेज, वेदर और टाइम, बैटरी स्टेटस, नोटिफिकेशन्स, म्यूजिक समेत कई चीजों के जानकारी बिना फोन उठाए ही देख सकेंगे।
कंपनी धीरे-धीरे कर रही स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा
इससे पहले, माइक्रोसाइट ने डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स जारी करने का शेड्यूल भी बताया था। इसके मुताबिक, परफॉर्मेंस से जुड़े स्पेसिफिकेशन्स 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बताए जाएंगे, जिसके बाद 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे डिस्प्ले, बैटरी, हेल्थ और AI से जुड़े फीचर्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। Carlcare सर्विस वेबसाइट के जरिए, भारत में इस डिवाइस के लिए दो मेमोरी ऑप्शन्स - 8GB+128GB और 8GB+256GB मिलने की उम्मीद है। साथ ही, चूंकि इस डिवाइस की घोषणा पहले ही ग्लोबल लेवल पर हो चुकी है, इसलिए इसमें भी वैसे ही स्पेसिफिकेशन्स होने की संभावना है। हालांकि, TÜV सर्टिफिकेशन के अनुसार, इस डिवाइस के लिए दो बैटरी मॉडल्स सामने आए हैं, और यह देखना बाकी है कि भारतीय बाजार में कौन सा मॉडल पेश किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Black





