आज आ रहे ऑरेंज कलर के दो धांसू फोन, मिलेगी 6500mAh तक बैटरी, हार्ट रेट मापने की सुविधा भी
भारत में आज दो धांसू फोन - Redmi A7 Pro 5G और Infinix Note 60 Pro 5G लॉन्च हो रहे हैं। अगर आप भी नए फोन में अपग्रेड करने का प्लान कर रहे हैं, तो यह फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। देखें इनकी खासयित..

पुराने फोन से बोर हो गए हैं और नए फोन में अपग्रेड करने का प्लान है, तो यह खबर आपके लिए है। आज भारतीय बाजार में दो धांसू फोन - Redmi A7 Pro 5G और Infinix Note 60 Pro 5G डेब्यू करने जा रहे हैं। इन दोनों फोन्स में पावर, डिजाइन और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बीनेशन देखने को मिलेगा। यहां हम आपको इन दोनों फोन्स की खासियत बता रहे हैं, ताकि आप आसानी से तय कर सकें कि आपके लिए कौन सा मॉडल बेस्ट रहेगा। एक फोन में हार्ट रेट सेंसर भी है। देखें अलग-अलग मॉडल की खासियत...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Infinix Note 60 Pro
यह फोन भारत में आज (यानी 13 अप्रैल) दोपहर 12PM लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन के रियर कैमरे के ठीक बगल में एक यूनिक एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले मिलेगा, जो कई चीजों की जानकारी एलईडी लाइट्स के जरिए देगी। फोन फिलहाल 999 रुपये में प्री-बुक करने के लिए उपलब्ध है और प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को कंपनी ढेर सारे बेनिफिट्स दे रही है। प्री-बुक बेनिफिट्स देखने के लिए क्लिक करें।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन के रियर पैनल पर कैमरे की ठीक बगल में एक 'एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले' है, जिसमें जानकारी दिखाने के लिए कई LED लाइट्स लगी हैं। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा है और इसमें गर्मी को बाहर निकालने के लिए 4758mm² का वेपर चैंबर यूनिट भी दिया गया है। इस फोन ने AnTuTu टेस्ट में 1 मिलियम से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। फोन की 6.78-इंच एमोलेड स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन है। इसमें JBL पावर्ड डुअल स्पीकर दिए गए हैं। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि इसमें हार्ट रेट सेंसर भी है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है।
Redmi A7 Pro 5G
Redmi A7 Pro 5G भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसे 'King of power & Style' टैगलाइन के साथ टीज किया है। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर लाइव हो गई है, जिसमें यह ऑरेंज कलर में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने इस फोन के बारे में पूरी डिटेल्स तो शेयर नहीं की है, लेकिन कई चीजों को खुलासा कर दिया है।
कंपनी का कहना है कि, अपकमिंग फोन में कई सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स होंगे, जिसमें "सबसे बड़ा और सबसे स्मूद" डिस्प्ले भी शामिल है। फोन में 6.9-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन में शाओमी हाइपर आईलैंड मिलेगा, जो एक ही जगह पर कई अलग-अलग जानकारियां दिखाएगा। यह फोन ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर पैक करेगा। फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलेगा। इसमें कई AI फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें गूगल का 'Circle to Search' और एक इन-बिल्ट जेमिनी वॉयस असिस्टेंट शामिल है। फोन में 6,300mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन में 32-मेगापिक्सेल का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन मजबूत बॉडी के साथ आएगा।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Black










