25 मई को आ रहे Infinix Hot 70 Series के iPhone जैसे लुक और रंग बदलने वाले फोन, लोगों में जबरदस्त क्रेज

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Infinix Hot 70 सीरीज के दो फोन 25 मई को ग्लोबल लॉन्च होने वाले हैं। इनफिनिक्स के ये फोन शानदार डिजाइन, कलर चेंजिंग बैक पैनल, दमदार कैमरा और 5G फीचर्स से लैस हैं।

25 मई को आ रहे Infinix Hot 70 Series के iPhone जैसे लुक और रंग बदलने वाले फोन, लोगों में जबरदस्त क्रेज

Infinix मिड-रेंज सेगमेंट में अब एक और नई सीरीज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि Infinix Hot 70 Series को 25 मई को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का डिज़ाइन स्टाइलिश है और आईफोन जैसा दिखता है, प्रीमियम लुक और कलर चेंजिंग बैक पैनल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इस सीरीज में Infinix Hot 70 और Infinix Hot 70 Pro जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। पिछले महीने कंपनी ने बांग्लादेश में Hot 70 4G लॉन्च किया था और अब इसके दूसरे मॉडल्स ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने वाले हैं। खास बात यह है कि Infinix अब अपने फोन में डिजाइन और AI फीचर्स पर भी ज्यादा फोकस कर रही है।

Infinix Hot 70 Series की खास बातें

Infinix Hot 70 Series को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके कलर चेंजिंग डिजाइन की हो रही है। माना जा रहा है कि फोन के बैक पैनल में ऐसा खास फिनिश दिया जाएगा जो रोशनी या अलग एंगल में रंग बदलता हुआ नजर आएगा। लीक्स के मुताबिक Infinix Hot 70 Series में हाई रिजॉल्यूशन कैमरा दिया जा सकता है। उम्मीद है कि फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिले। साथ ही AI कैमरा फीचर्स और बेहतर नाइट फोटोग्राफी सपोर्ट भी मिल सकता है।

Infinix अपने स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी देने के लिए जाना जाता है। उम्मीद की जा रही है कि Hot 70 Series में भी 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है ताकि फोन जल्दी चार्ज हो सके। रिपोर्ट्स की मानें तो नई Hot 70 Series में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो सकता है।

अब लगभग हर स्मार्टफोन कंपनी AI फीचर्स पर काम कर रही है और Infinix भी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहती। कंपनी के नए XOS अपडेट में कई AI फीचर्स देखने को मिले हैं। ऐसे में उम्मीद है कि Hot 70 Series में भी स्मार्ट AI टूल्स दिए जा सकते हैं।Infinix की पहचान हमेशा से बजट और वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन्स के लिए रही है। कंपनी कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने की कोशिश करती है। यही वजह है कि Hot Series भारत समेत कई देशों में काफी पॉपुलर रही है। माना जा रहा है कि Hot 70 Series की कीमत भी बजट सेगमेंट में रखी जा सकती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।