'गिरगिट' की तरह रंग बदलेगा यह फोन, अब भारत में मचाएगा धूम; कंपनी ने शेयर किया मजेदार वीडियो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Infinix HOT 70 Pro 5G भारत में सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा और इसे Flipkart और Infinix India की वेबसाइट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात यह है कि यह फोन खुद-ब-खुद अपनी रंग बदलेगा। इस फोन में और क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए जानते हैं

Infinix HOT 70 Pro 5G
Infinix HOT 70 Pro 5G फोन चार कलर्स - डाइव ब्लू, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और थर्मो ऑरेंज में आएगा।

Infinix तेजी से अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। कंपनी अब अपने नए फोन के तौर पर Infinix HOT 70 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पिछले महीने, इस फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था और अब यह फोन भारतीय बाजार में भी आने वाला है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने के समय और इसकी कुछ खास डिटेल्स कंफर्म कर दी है।

अब भारत में धूम मचाएगा Infinix HOT 70 Pro 5G

दटेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5G भारत में सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा और इसे Flipkart और Infinix India की वेबसाइट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

infinix hot 70 pro 5g

कलर बदलेगा यह फोन

यह डिवाइस चार कलर्स - डाइव ब्लू, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और थर्मो ऑरेंज में आएगा। थर्मो ऑरेंज वैरिएंट का बैक पैनल तापमान के साथ अपना रंग बदलता है, मिराज ग्रीन फिनिश रात के समय बदल जाती है, सिल्क ग्लो पर्पल का टेक्सचर हिलने-डुलने पर बदलता है, जबकि डाइव ब्लू में मैट फिनिश है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस डिवाइस की सबसे खास बात इसका एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) रियर लाइटिंग सिस्टम है। यह इंटरैक्टिव और कस्टमाइजेबल मिनी LED डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले, नोटिफिकेशन, म्यूजिक, गेमिंग, चार्जिंग स्टेटस और दूसरी चीजें दिखाने के लिए ब्लिंक करेगा।

इंफिनिक्स इंडिया ने एक्स पर अपकमिंग इंफिनिक्स हॉट फोन के लॉन्च को टीज करना भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक मजेदार वीडियो टीजर पोस्ट किया है।

आप भी देखें वीडियो..

उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार के लिए Infinix HOT 70 Pro 5G की लॉन्च तिथि की घोषणा करेगी, जबकि इसकी माइक्रोसाइट भी जल्द ही Flipkart और Infinix India वेबसाइट पर लाइव की जा सकती है।

Infinix Hot 70 Pro 5G में बेसिक स्पेसिफिकेशन

इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5G अभी नाइजीरिया समेत कुछ ग्लोबल मार्केट में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन डेप्थ रिंग व्हाइट, डाइव ब्लू, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल, नाइट पल्स और थर्मो ऑरेंज फिनिश में बेचा जाता है। इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5G में 6.76-इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल है। इसमें 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट लगा है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68-रेटेड बिल्ड के साथ आता है। कंपनी इस फोन को 5,600mAh या 6,000mAh की बैटरी के साथ पेश कर रही है। यह 45W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़'गिरगिट' की तरह रंग बदलेगा फोन, भारत में मचाएगा धूम; कंपनी ने शेयर किया वीडियो