5200mAh की बैटरी वाला एंट्री-लेवल स्मार्टफोन, रियर लुक iPhone 17 जैसा, मिलेगी 8GB तक रैम
इन्फिनिक्स का नया स्मार्टफोन एंट्री लेवल सेगमेंट में आईफोन 17 जैसा लुक ऑफर करेगा। फोन में कंपनी 8जीबी तक की रैम ऑफर कर रही है। उसमें 5200mAh की बैटरी लगी है। फोन का डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला है।

इन्फिनिक्स का नया फोन ऑफिशियल हो गया है। इस नए स्मार्टफोन का नाम- Infinix Smart 20 है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, यह लगभग कन्फर्म है कि फोन एंट्री लेवल सेगमेंट का होगा। फोन का रियर लुक आईफोन 17 से इंस्पायर्ड लगता है। फोन में कंपनी 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो G81 अल्टिमेट प्रोसेसर ऑफर कर रही है। आइए डीटेल में जानते हैं इन्फिनिक्स के नए फोन - स्मार्ट 20 के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
इन्फिनिक्स का यह फोन 6.78 इंच के IPS LCD पैनल से लैस है। यह एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आता है। इसमें कंपनी 45Hz, 60Hz, 90Hz और 120Hz के रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दे रही है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेव 700 निट्स का है। इसमें कंपनी डाइनैमिक बार और ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले जैसे फीचर भी दे रही है। फोन 4जीबी रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट - 64जीबी और 128जीबी में आता है। इसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है।
इससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 8जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो G81 अल्टिमेट देखने को मिलेगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए इसके आईफोन से मिलते-जुलते बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही फोन के फ्रंट के सेल्फी के लिए भी कंपनी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। इन्फिनिक्स का यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर काम करता है। इसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, यूएसबी टाइप-C पोर्ट, ओटीजी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 15 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आपको 5 वॉट की रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। IR ब्लास्टर वाले इस फोन में दमदार साउंड के लिए कंपनी डीटीएस ऑडियो ऑफर कर रही है। यह फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। फोन चार कलर ऑप्शन - शैडो ब्लैक, पोलरिस टाइटेनियम, सनलाइक ऑरेंज और क्लाउडलाइन ब्लू में सेल होगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Racing Black





