Train Ticket हुआ सस्ता! रेलवे दे रहा है खास डिस्काउंट, 14 जुलाई तक मिल रहा है मौका
Indian Railways अनरिजर्व्ड टिकट पर 3 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है, जिसका फायदा 14 जुलाई तक उठाया जा सकता है। यह डिस्काउंट RailOne ऐप की मदद से डिजिटल पेमेंट करने पर मिलेगा।

देश की लाइफलाइन कहे जाने वाले Indian Railways ने यात्रियों को राहत देने के लिए एक खास ऑफर अनाउंस किया है। इसके साथ अब अनरिजर्व्ड (जनरल) ट्रेन टिकट पर 3 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो रोज ट्रेन से सफर करते हैं। खासकर नौकरी पर जाने वाले लोग, स्टूडेंट्स और छोटे व्यापारियों को इसका फायदा मिल सकता है।
ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए मिल रहा है और 14 जुलाई 2026 तक ही इसका फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि, इस छूट का फायदा लेने के लिए यात्रियों को ट्रेडिशनल विंडो वाले तरीके से टिकट लेने के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म यूज करना होगा। बता दें, रेलवे ने इसके लिए अपना नया ऐप RailOne लॉन्च किया है, जहां से अनरिजर्व्ड टिकट आसानी से बुक किए जा सकते हैं।
ऐसा करने पर ही मिलेगा डिस्काउंट
छूट का फायदा तभी मिलेगा, जब यात्री डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करेगा। यानी अगर आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग की मदद से पेमेंट करते हैं, तो टिकट पर 3 प्रतिशत की छूट अपने आप लागू हो जाएगी। वहीं, कैश से टिकट लेने पर कोई डिस्काउंट नहीं मिलेगा। इस तरह रेलवे डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक मजबूत कदम उठा रहा है।
इन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा
खासतौर से टियर-2 और टियर-3 शहरों में, जहां बड़ी संख्या में लोग रोज ट्रेन से सफर करते हैं, यह ऑफर काफी असरदार साबित हो सकता है। रोजाना टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए यह छूट धीरे-धीरे अच्छी-खासी बचत में बदल सकती है। साथ ही, मोबाइल ऐप की मदद से टिकट बुक करने से लंबी लाइन्स से भी छुटकारा मिलेगा, जिससे समय की बचत होगी।
ऐसे मिलेगा डिस्काउंट का फायदा
खास 3 प्रतिशत डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले RailOne ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन/रजिस्टर करें।
- ऐप खोलकर “Unreserved Ticket” (जनरल टिकट) का विकल्प चुनें।
- अपनी यात्रा की डिटेल भरें – जैसे स्टेशन, तारीख और यात्रियों की जानकारी।
- पेमेंट के लिए UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग में से कोई एक विकल्प चुनें।
- जैसे ही आप डिजिटल पेमेंट करेंगे, टिकट पर 3% डिस्काउंट अपने आप लागू हो जाएगा।
- टिकट डाउनलोड या स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास सेव कर लें, ताकि यात्रा के समय दिखा सकें।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


