₹30,000 से कम में आया भारत का सबसे पतला 9020mAh की जंबो बैटरी वाला 5G फोन; 16GB रैम, मिलिट्री ग्रेड बॉडी से लैस
वीवो का 9020mAh की बड़ी बैटरी वाला पावरफुल फोन Vivo T5 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड बॉडी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। जानिए फोन की कीमत:

Vivo T5 Pro 5G Launched in India: टेक कंपनी वीवो ने अपनी T-सीरीज के सबसे दमदार फोन Vivo T5 Pro 5G को आज लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 8.25mm की पतली बॉडी में फिट की गई है। सिर्फ बैटरी ही नहीं, इस फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा मजबूत बनता है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन की कीमत, फीचर्स और सेल डेट की डिटेल्स:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo T5 Pro 5G की कीमत
Vivo T5 Pro 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 रुपए और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है।
Vivo T5 Pro 5G की सेल डेट और सेल ऑफर्स
Vivo T5 Pro 5G फोन भारत में 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart और Vivo इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Vivo T5 Pro 5G कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। Vivo T5 Pro 5G को HDFC बैंक, SBI और Axis बैंक के कार्डों से 3,000 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट और छह महीने की No Cost EMI पर ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा, ग्राहक Vivo T5 Pro 5G को 3,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीद सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo T5 Pro 5G फोन की बड़ी खासियतें
Vivo T5 Pro 5G फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में अच्छा कूलिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता। Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 1,900 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी भी इस फोन की खासियत है। फोन को Military Grade Protection के साथ पेश किया गया है, जिससे यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनता है। साथ ही इसमें IP रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन आसानी से 2-3 दिन तक चल सकता है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 90 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 12 घंटे से अधिक गेमिंग, 13 घंटे से अधिक लाइव स्ट्रीमिंग और 12 घंटे से अधिक वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा होने का दावा किया गया है। यह डिवाइस 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी को 1% से 50% तक चार्ज करने में मात्र 37 मिनट लगते हैं।
कैमरे की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 32MP का कैमरा है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Cosmic Blue







