कन्फर्म: 29 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Realme का 10001mAh बैटरी वाला 'बाहुबली' फोन, हफ्तों तक चार्जिंग की टेंशन खत्म
realme P4 Power भारत में 29 जनवरी को लॉन्च होगा, जिसमें 10,001mAh Titan Battery, 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले और ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलेगा। जानिए इस पावरफुल स्मार्टफोन के फीचर्स और बैटरी परफॉर्मेंस की पूरी डिटेल।

स्मार्टफोन यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानी आज भी वही है बैटरी जल्दी खत्म हो जाना। चाहे गेमिंग हो, वीडियो स्ट्रीमिंग या फिर रोजमर्रा का इस्तेमाल, चार्जर हर समय साथ रखना अब मजबूरी बन चुका है। इसी समस्या को हल करने का आ रहा Realme P4 Power 5G। realme का दावा है कि यह बैटरी न सिर्फ अब तक की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है, बल्कि यह हफ्ते भर तक चलने वाला बैकअप देने में सक्षम है। Realme P4 Power 5G भारत में 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे स्थानीय समय पर लॉन्च होगा। यह फोन Flipkart और Realme इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन लगभग 86% बैटरी बचाए रखते हुए दो घंटे तक गेमिंग की सुविधा देगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme P4 Power 5G में मिलने वाली बैटरी की खासियत
realme का दावा है कि यह बैटरी न सिर्फ अब तक की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है, बल्कि यह हफ्ते भर तक चलने वाला बैकअप देने में सक्षम है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को भारी-भरकम नहीं बनाया गया है। इसके साथ ही, फोन में 144Hz HyperGlow कर्व्ड डिस्प्ले, नया TransView डिजाइन और लेटेस्ट यूथ-सेंट्रिक अपील देखने को मिलेगी।
realme P4 Power की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 10,001mAh Titan Battery है। यह सिर्फ एक बड़ी बैटरी नहीं, बल्कि बैटरी टेक्नोलॉजी में एक नया मील का पत्थर मानी जा रही है। realme का कहना है कि यह बैटरी 10,000mAh क्लास को मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन सेगमेंट में ले आती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी के मुताबिक, रियल-लाइफ यूज में यह बैटरी करीब 32.5 घंटे तक लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकती है। वहीं गेमिंग के दौरान भी दो घंटे खेलने के बाद लगभग 86% बैटरी बची रह सकती है। इसका मतलब साफ है वीकेंड ट्रिप या लंबा सफर हो, चार्जर की चिंता करने की जरूरत नहीं।
Realme P4 Power 5G की कीमत (लीक)
हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया कि Realme P4 Power 5G के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की बॉक्स कीमत 37,999 रुपये होगी। चूंकि देश में फोन की बॉक्स कीमत आमतौर पर उनकी सेल कीमत से अधिक होती है, इसलिए Realme P4 सीरीज का अपकमिंग हैंडसेट ऊपर बताई गई कीमत से कम में बिक सकता है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Pink






