Non-Stick छोड़िए! ₹6000 से कम में खरीदें Stainless Steel Air Fryer, फ्राइज से लेकर Cake तक सब बनेगा, पढ़ें पूरा Review
6000 रुपए से कम में मिलने वाला INALSA SteelChef 5.5L स्टेनलेस स्टील एयर फ्रायर का पूरा रिव्यू पढ़ें। फ्राइज से केक तक कुकिंग, 1600W पावर, 8 मोड, सफाई और परफॉर्मेंस कैसा रहा, जानें।

INALSA SteelChef DW5.5 Air Fryer Review: एयर फ्रायर अब ऐसा किचन एप्लायंस नहीं रहा जिसे सिर्फ शौक के लिए खरीदा जाता है। पिछले कुछ सालों में खासकर उन घरों में इसकी जगह बनी है जहां लोग पकौड़े, Fries, Samosa, Nuggets, Paneer Tikka, Chicken या Kabab जैसी चीजें कम तेल में बनाना चाहते हैं। ऐसे में INALSA नॉन-स्टिक कोटिंग की जगह स्टेनलेस स्टील वाला एयर फ्रायर लाया है। INALSA SteelChef DW5.5 में SS304 फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील कुकिंग पैन दिया है और जो इसका USP (यूनिक सेलिंग पॉइंट) है।हमने इस एयर फ्रायर को लगभग 15 दिन यूज किया है और अब आपको लिए इसका पूरा Review लाए हैं। यहां हम आपके हर छोटे सवाल का जवाब दे रहे हैं जैसे क्या Fries सच में Crispy मिलते हैं? Paneer और Kabab कैसे बनते हैं? Baking कितनी काम की है? Basket साफ करने में कितना समय लगता है?
सम्बंधित सुझाव

58% OFF

INALSA Stainless Steel Air Fryer,5.5 ltr & 1600 W,Non Toxic,SteelChef DW5.5
INALSA Stainless Steel Air Fryer
5.5 ltr & 1600 W
Non Toxic

₹5819
₹13995खरीदिये

55% OFF

INALSA Air Fryer Oven|12L,1700W|Stainless Steel Body|12-in-1 Functions,Fry,Bake,Grill,Dehydrate&Reheat|12 Preset|Rotisserie&Convection|Dishwasher Safe Accessories|2Yr Warranty,2025Model AeroCrisp 12
INALSA Air Fryer Oven|12L
1700W|Stainless Steel Body|12-in-1 Functions
Fry

₹9799
₹21995खरीदिये

48% OFF

Concord Digital Air Fryer For Home 5L Oven - Digital Coloured Touch Screen - See-Through Window - Stainless Steel Body-1400W- 1.5m Long Cord (Black & Silver)
Concord Digital Air Fryer For Home 5L Oven - Digital Coloured Touch Screen - See-Through Window - Stainless Steel Body-1400W- 1.5m Long Cord (Black & Silver)

₹5173
₹9990खरीदिये

54% OFF

INALSA Air Fryer Oven 1700W|15L Large Capacity|Stainless Steel Interior|Non-Toxic Cooking|14-in-1 Functions,Fry,Bake,Grill,Dehydrate,Roast& Reheat|Rotisserie&Convection|Oil-Free Cooking,Aero Smart 15
INALSA Air Fryer Oven 1700W|15L Large Capacity|Stainless Steel Interior|Non-Toxic Cooking|14-in-1 Functions
Fry
Bake

₹10999
₹23995खरीदिये

45% OFF

KENT Digital Air Fryer Oven 12L | 1800W | 360° Rapid Heat Circulation | 10 Preset Menus | Bake, Grill & Roast | Digital Display & Touch Control Panel | Dehydration & Rotisserie Function, Multi
KENT Digital Air Fryer Oven 12L | 1800W | 360° Rapid Heat Circulation | 10 Preset Menus | Bake
Grill & Roast | Digital Display & Touch Control Panel | Dehydration & Rotisserie Function
Multi

₹9949
₹18000खरीदिये
पहली नजर में INALSA SteelChef कैसा लगता है?
सबसे पहले Design की बात करें तो SteelChef DW5.5 देखने में एक Typical Modern Air Fryer जैसा ही लगता है। बाहर से Black Finish दी गई है और ऊपर Digital Touch Control Panel मिलता है। वजन लगभग 3.5 किलोग्राम है। यानी आप इसे आसानी से उठा सकते हैं और Cabinet में रख सकते हैं। अगर आप सिर्फ एक व्यक्ति के लिए दो-चार Nuggets बनाना चाहते हैं तो शायद इसका पूरा Space इस्तेमाल नहीं होगा, लेकिन परिवार के लिए Snacks या Dinner की तैयारी करते समय यही Capacity काम आती है। Design में मुझे एक और चीज Practical लगती है और वह है Viewing Window। Air Fryer में खाना देखने के लिए बार-बार Basket निकालना एक ऐसी आदत है जो धीरे-धीरे परेशान करने लगती है। यहां Window होने से आप अंदर Food की Browning को देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ही Basket खोल सकते हैं।
Stainless Steel Basket INALSA SteelChef का सबसे बड़ा हाईलाइट
इस Air Fryer की सबसे बड़ी खासियत इसकी Stainless Steel Cooking Setup है। आम Air Fryer में आपको अक्सर Non-Stick Coating वाला Basket देखने को मिलता है। INALSA ने SteelChef में SS304 Food-Grade Stainless Steel Cooking Pan दिया है। कंपनी के मुताबिक Food-contact areas में भी Stainless Steel Components दिए गए हैं। यहां एक बात समझना जरूरी है। Stainless Steel का मतलब यह नहीं है कि इसमें खाना कभी चिपकेगा ही नहीं। अगर आप बिना तेल के कुछ चीजें बनाते हैं या बहुत ज्यादा Sticky Food डाल देते हैं तो Stainless Steel Surface पर भी खाना चिपक सकता है। लेकिन वॉश करने पर यह आराम से साफ हो जाता है। लेकिन इसका फायदा यह है कि आपको किसी Coating के घिसने या धीरे-धीरे खराब होने को चिंता नहीं रहेगी। यही वजह है कि स्टेनलेस स्टील बास्केट चाहने वाले यूजर्स के यह एयर फ्रायर के अच्छा ऑप्शन साबित होता है।
बिना तेल के बनेंगे क्रिस्पी Fries
अगर Air Fryer खरीदने के बाद पहली चीज बनानी हो तो ज्यादातर लोग Fries ही बनाते हैं। इसलिए SteelChef के लिए भी यह एक जरूरी टेस्ट है। Frozen French Fries के मामले में Air Fryer का फायदा साफ नजर आता है। क्योंकि आपको Deep Fry करने की जरूरत नहीं पड़ती। Fries को Basket में 20 मिनट के लिए रखें और मजा लें क्रिस्पी फ्राइज का। बीच में एक बार बास्केट को शेक कर दें इससे सभी फ्राइज पर बराबार हीट पहुंचेगी और सभी आराम से फ्राई हो जायेंगे।
Paneer Tikka और सोया चाप बनाने वालों के लिए बहुत काम का
Air Fryer का इस्तेमाल सिर्फ फ्राई तक सीमित नहीं है। Paneer Tikka, Aloo Tikka, Soya Chaap, Veg Seekh, Chicken Tikka और Kabab जैसी चीजें भी इसमें खूब बनाई जाती हैं। हमने इसमें सोया चाप को marinate कर सोया चाप टिक्का बनाया। बिना ऑइल के ही चाप अच्छे से फ्राई हो गई और मैरीनेशन के फ्लेवर भी चाप में आया। इस तरह आपको गैस के सामने खड़े होकर लगातार Tikka पलटने की जरूरत नहीं पड़ती।
Baking का फीचर काम का है
SteelChef में Baking भी की जा सकती है। इसमें आठ कुकिंग फंक्शन हैं। आप इसमें आराम से Cake, Muffin, Garlic Bread या छोटी बेकिंग कर सकते हैं। इस Air Fryer में हमने एक दिन चॉकलेट केक बनाया और इसका रिजल्ट अच्छा था। केक को बेक होने में करीब 20 मिनट का समय लगा और इसके बाद जब इसे बाहर निकाला तो केक अच्छी तरह से बेक हो चुका था। ऊपर से सही तरह की Baking हुई और अंदर से भी Texture ठीक वैसा ही मिला, जैसा आमतौर पर हम Oven में Cake बनाते समय उम्मीद करते हैं। खास बात यह रही कि मुझे Baking के मामले में Oven और इस Air Fryer के रिजल्ट में कोई खास अंतर महसूस नहीं हुआ।
हमे इसमें सबसे ज्यादा क्या पसंद आया
मेरी नजर में इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि यह फीचर्स का कॉम्बिनेशन है। 5.5L Capacity + 1600W Power + Stainless Steel Cooking Surface इस Air Fryer को अलग बनाते हैं। इसके ऊपर 8 कुकिंग फंक्शन और Viewing Window इसे सिर्फ एक Basic Air Fryer नहीं रहने देते, यह प्रोडक्ट को खास बनाते हैं। खासतौर पर स्टेनलेस स्टील उन लोगों के लिए बड़ा कारण हो सकता है जो कोटेड बास्केट नहीं चाहते। दूसरी अच्छी बात यह है कि 5.5L Capacity बहुत छोटी नहीं है। यानी अगर घर में कभी ज्यादा Quantity बनानी हो तो आपको तुरंत दूसरा Batch शुरू करने की जरूरत कम पड़ सकती है।
Final Verdict
हमारे हिसाब से INALSA SteelChef DW5.5 की सबसे बड़ी खूबी इसका SS304 Food-Grade Stainless Steel Cooking Pan है। Stainless Steel की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे लेकर आपको Coating के घिसने या Scratch होने जैसी चिंता उतनी नहीं रहती। इस Air Fryer की दूसरी चीज जो हमे काफी पसंद आई, वह है Viewing Window। यह देखने में भले ही छोटा फीचर लगे, लेकिन रोजाना इस्तेमाल में इसकी Utility काफी ज्यादा है। जब आप Fries, Paneer Tikka, Kabab या कोई दूसरी चीज बना रहे होते हैं तो आपको बार-बार यह देखने की जरूरत पड़ती है कि खाना कितना कुक हुआ है। ऐसे में इस Air Fryer का Viewing Window काफी काम आता है।
5.5 लीटर की Capacity भी इस Air Fryer की एक बड़ी खासियत है। घर में दो-चार लोगों के लिए Snacks या रोजमर्रा की चीजें बनानी हों तो यह काम आराम से हो सकता है। कुल मिलाकर, INALSA SteelChef DW5.5 उन लोगों के लिए है जो Air Fryer में Stainless Steel चाहते हैं और सिर्फ Frying नहीं, बल्कि Baking, Grilling और Roasting जैसे काम भी करना चाहते हैं। अगर आप इस एयर फ्रायर को खरीदना चाहते हैं तो यह अमेजन पर 5819 रुपए में उपलब्ध है।


