Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Important news IRCTC rule changed Now train ticket booking can not be done in first 15 minutes if Aadhaar not linked
जरूरी खबर! Railway ने बदला बड़ा नियम, अब बिना Aadhaar के नहीं मिलेगी Confirm Seat, जानें डिटेल्स

जरूरी खबर! Railway ने बदला बड़ा नियम, अब बिना Aadhaar के नहीं मिलेगी Confirm Seat, जानें डिटेल्स

संक्षेप:

IRCTC ने 28 अक्टूबर 2025 से नया नियम लागू किया है सुबह 8 से 10 बजे तक ट्रेन टिकट बुकिंग अब सिर्फ Aadhaar-verified यूजर्स के लिए ही होगी। जानिए क्या है नया नियम, कैसे करें Aadhaar linking और इसका आम यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा।

Nov 07, 2025 02:34 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IRCTC New Rules: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। IRCTC ने टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 28 अक्टूबर 2025 से अब सुबह 8 बजे से 10 बजे तक का समय सिर्फ Aadhaar verified यूजर्स के लिए रखा गया है। यानी अगर आपने अपना IRCTC अकाउंट Aadhaar से लिंक नहीं किया है, तो इस समय के दौरान आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

रेलवे का कहना है कि इस कदम से फेक बुकिंग, बॉट्स और एजेंट्स द्वारा टिकटों की धांधली पर रोक लगेगी। यह समय वही है जब नई ट्रेन टिकटें खुलती हैं और सबसे ज़्यादा मांग रहती है। अब इस स्लॉट में सिर्फ असली यात्रियों को बुकिंग की इजाज़त दी जाएगी। अगर आपने अब तक Aadhaar linking नहीं की है, तो तुरंत करें वरना Confirm टिकट का मौका हाथ से निकल सकता है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली की जहरीली हवा से बचने का सस्ता जुगाड़, ₹1000 से कम में खरीदें ये 5 मास्क

क्या है नया नियम?

28 अक्टूबर 2025 से रेलवे ने सुबह 8 से 10 बजे तक के स्लॉट में Aadhaar verification को अनिवार्य कर दिया है। इस दो घंटे के समय में सिर्फ वे यात्री टिकट बुक कर सकेंगे जिनका IRCTC अकाउंट Aadhaar से वेरिफाइड है। बाकी यूजर्स 10 बजे के बाद सामान्य रूप से टिकट बुक कर पाएंगे।

रेलवे के अनुसार, यह समय “हाई डिमांड स्लॉट” होता है जिसमें सबसे ज़्यादा लोग Confirm टिकट के लिए बुकिंग करते हैं। पहले इस समय में एजेंट या बॉट्स एक साथ कई टिकट बुक कर लेते थे, जिससे आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता था। अब Aadhaar authentication से सिस्टम और सुरक्षित हो जाएगा।

कैसे करें Aadhaar को IRCTC अकाउंट से लिंक?

अगर आपने अभी तक अपने IRCTC अकाउंट को Aadhaar से लिंक नहीं किया है, तो यह काम घर बैठे कुछ मिनटों में किया जा सकता है।

Step 1: सबसे पहले www.irctc.co.in

पर जाएं।

Step 2: लॉगिन करें और “My Profile” में जाएं।

Step 3: “Authenticate Aadhaar” पर क्लिक करें।

Step 4: अपना Aadhaar नंबर या Virtual ID डालें।

Step 5: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा, उसे डालें।

Step 6: “Submit” पर क्लिक करें — और बस! आपका Aadhaar verified अकाउंट तैयार है। एक बार verification पूरा हो जाने के बाद आपका अकाउंट “Aadhaar authenticated” दिखेगा और आप हर समय टिकट बुक कर पाएंगे।

सुबह 8 से 10 बजे तक बुकिंग क्यों रोकी गई?

IRCTC ने बताया कि सुबह 8 से 10 बजे के बीच टिकटों की सबसे ज़्यादा मांग होती है। यही वो समय है जब लोकप्रिय ट्रेनों के रिज़र्वेशन खुलते हैं। इस दौरान बॉट्स और फर्जी अकाउंट्स कई टिकटें एक साथ बुक कर लेते हैं, जिससे genuine यात्रियों को Confirm सीट नहीं मिलती। अब Aadhaar verification से हर यूज़र की पहचान तय होगी, जिससे सिस्टम को पता रहेगा कि टिकट असली व्यक्ति के नाम से बुक हो रही है। इससे फेक बुकिंग, टिकट ब्लैकिंग और एजेंटों की धांधली पर बड़ी रोक लगेगी।

ये भी पढ़ें:₹2000 पाने के लिए घर बैठे तुरंत करें Aadhaar से जुड़ा काम, वरना अटक जाएंगे पैसे

Tatkal टिकट पर भी लागू हैं नए नियम

इससे पहले रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से Tatkal टिकट बुकिंग के लिए भी Aadhaar authentication अनिवार्य किया था। अब Aadhaar verified यूजर्स ही IRCTC ऐप या वेबसाइट से Tatkal टिकट बुक कर सकते हैं। 15 जुलाई 2025 से Tatkal टिकट बुकिंग पर एक नया “OTP authentication” सिस्टम भी जोड़ा गया है। यानी टिकट बुक करते समय यूजर के मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे डालना जरूरी होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि टिकट बुक करने वाला वही व्यक्ति है जिसका अकाउंट और Aadhaar है ना कि कोई एजेंट।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।