काम की बात: फोन से सिर्फ 2 मिनट में चेक करें बारिश और मौसम का हाल, IMD ने 14 शहरों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने देश के 14 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले अपने स्मार्टफोन में चेक करें मौसम का लाइव अपडेट। फोन में सिर्फ 2 मिनट में बारिश, तापमान और अपने इलाके का मौसम जान सकते हैं।

देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है और भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने कई शहरों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में 14 शहरों में तेज बारिश, आंधी और खराब मौसम देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों के लिए घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेना बेहद जरूरी हो गया है। यह काम आप मिनटों में अपने स्मार्टफोन के जरिए ही कर सकते हैं। आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में Weather App पहले से मौजूद होता है, जिसकी मदद से यूजर अपने इलाके का तापमान, बारिश की संभावना, हवा की स्पीड और आने वाले दिनों का मौसम आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा Google Weather, IMD App और कई दूसरे ऐप्स भी रियल टाइम मौसम अपडेट देते हैं। आइये आपको बताते हैं की कैसे आप मौसम का अपडेट देख सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखें।
फोन में ऐसे चेक करें Live Weather Update
Step 1: सबसे पहले अपने Smartphone में मौजूद Weather App खोलें। अगर ऐप नहीं दिख रहा, तो गूगल सर्च में Weather लिखकर भी देख सकते हैं।
Step 2: फोन आपसे लोकेशन एक्सेस मांगेगा। Allow या While Using App पर टैप करें। इसके बाद ऐप आपके इलाके का मौसम दिखाना शुरू कर देगा।
Step 3: अब स्क्रीन पर आपको ये जानकारी दिखाई देगी: आपके शहर का तापमान,बारिश होने की संभावना, अगले कुछ घंटों का मौसम, हवा की स्पीड, Humidity और स्टॉर्म अलर्ट।
Step 4: अगर बाहर जाने वाले हैं, तो नीचे दिए गए Hourly Forecast सेक्शन को देखें। इससे पता चल जाएगा कि अगले 1-2 घंटे में बारिश होगी या नहीं।
Step 5: कई Weather Apps में बारिश का अलर्ट या नोटिफिकेशन फीचर होता है। इसे ON कर दें ताकि तेज बारिश या मौसम खराब होने से पहले फोन आपको अलर्ट दे सके।
IMD App से मिलेगा ज्यादा सटीक अपडेट
इसके अलावा अगर आपके फोन में Weather App नहीं है, तो बस Google खोलें और लिखें: आज का मौसम या Weather today या अपने शहर का नाम लिखकर मौसम सर्च करें। सेकंड में मौसम का लाइव अपडेट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।अगर आप हैवी रेन अलर्ट और सरकारी मौसम अपडेट देखना चाहते हैं, तो भारतीय मौसम विभाग का आधिकारिक ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। वहां आपको Rain Warning, Storm Alert और अगले कई दिनों का Forecast मिल जाएगा।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


