रोबोट्स का डांस देखकर रह जाएंगे हैरान! मार्शल आर्ट और डांस दोनों में किया कमाल
चीन के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला इवेंट में ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने डांस और मार्शल आर्ट मूव्स से दर्शकों को हैरान कर दिया। इस परफॉर्मेंस से चीन के रोबोटिक टेक्नोलॉजी में बढ़त के संकेत मिले हैं।

पड़ोसी देश चीन में हाल ही में 2026 का स्प्रिंग फेस्टिवल गाला CCTV की ओर से आयोजित किया गया। इस साल का यह एनुअल प्रोग्राम इसलिए वायरल हो गया, क्योंकि इसमें चाइनीज कंपनियों ने अपनी सबसे एडवांस्ड ह्यूमनॉइड रोबोट टेक्नोलॉजी की झलक दिखाई। मार्शल आर्ट्स से लेकर मुश्किल डांस मूव्स तक, इस प्रोग्राम ने भविष्य में रोबोट्स की क्षमताओं की बेहतरीन झलक देखने को मिली है।
Unitree Robotics ने आयोजन में तीसरी बार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस बार उनके G1 और H2 ह्यूमेनॉइड रोबोट्स ने WuBOT नाम की मार्शल आर्ट्स-थीम पर बेस्ड परफॉर्मेंस में हिस्सा लिया। ये रोबोट इंसानी मार्शल आर्ट कलाकारों के साथ मिलकर हॉर्स स्टांस, फ्लिप, नन्चाकू रूटीन और Drunken Fist जैसी मुश्किल मूव्स को शानदार ढंग से दिखा रहे थे। चार मिनट से ज्यादा चलने वाली इस परफॉर्मेंस में रोबोट्स के बैलेंस, कोऑर्डिनेशन और स्पीड ने सबको हैरान कर दिया।
डांस और कॉमेडी में भी रोबोट्स
मार्शल आर्ट्स के अलावा, MagicLab का MagicBot Z1 रोबोट अपने मुश्किल Thomas 360 मूव के लिए जाना गया, जिसमें उसने 360 डिग्री की पूरी रोटेशन पूरी की। इसी तरह Noetix Robotics के रोबोट्स ने कॉमेडी स्केच में भाग लिया और 12-स्क्वायर मीटर की सीमित जगह में साइड फ्लिप और बैकफ्लिप जैसे कमाल के मूव्स भी दिखाए। इस तरह के clustered परफॉर्मेंस से चीन में मोशन कंट्रोल, बैलेंस एल्गोरिदम और मानव-रोबोट इंटरैक्शन में हो रहे बड़े इनोवेशन के संकेत मिलते हैं।
चीन में रोबोटिक टेक्नोलॉजी में बढ़त
परफॉर्मेंस से यह साफ होता है कि चीन रोबोटिक टेक्नोलॉजी में वेस्टर्न कंपनियों जैसे Tesla (Optimus) और Neo से आगे हो सकता है। MagicLab, Unitree Robotics, Noetix Robotics और Beijing Galbot जैसी कंपनियों ने दिखाया कि ह्यूमेनॉइड रोबोट्स ना सिर्फ सटीक मूव्स कर सकते हैं, बल्कि एंटरटेनमेंट और कल्चरल परफॉर्मेंस में भी बेहतरीन हिस्सा ले सकते हैं।
यिवु शहर में आयोजित इस इवेंट ने हमें भविष्य की झलक दिखाई है, जहां रोबोट्स रोजमर्रा की जिंदगी, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल क्षेत्रों में आसानी से शामिल हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


