बेकाबू हो गया रोबोट? सामने खड़े बच्चे के पेट में मार दी जोरदार किक; देखें वीडियो
पड़ोसी देश चीन के शिनजियांग में मार्शल आर्ट्स दिखा रहे एक ह्यूमनॉइड रोबोट की किक एक बच्चे के पेट में लग गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पब्लिक प्लेसेज पर रोबोट की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

दुनिया भर में इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब सामने आई एक घटना ने इनके सुरक्षित होने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। चीन के शिनजियांग में एक पब्लिक परफॉर्मेंस के दौरान एक रोबोट ने अपनी प्रोग्राम्ड मार्शल आर्ट्स रूटीन के बीच अचानक एक बच्चे को पेट में किक मार दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना बीते सोमवार को हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग और बच्चे एक ह्यूमनॉइड रोबोट के आसपास खड़े होकर उसकी परफॉर्मेंस देख रहे हैं। रोबोट मार्शल आर्ट्स की अलग-अलग तकनीकें और किक्स परफॉर्म कर रहा था और देखने वाले उसके करीब से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान रोबोट ने घूमकर एक हाई-किक मारी, जो सामने खड़े एक बच्चे के पेट में जा लगी।
तेज दर्द से कराह उठा बच्चा
किक लगते ही बच्चा पीछे हट गया और असहज होकर जमीन पर बैठता दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति संभाली, वहीं कुछ लोग इसे फनी मानकर हंसते भी नजर आए। राहत की बात यह रही कि बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया और बाद में इसका वीडियो वायरल हो गया। आप यह वीडियो नीचे देख सकते हैं।
इस वजह से बच्चे को लगी चोट
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रोबोट ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मशीन अपने पहले से सेट किए गए रूटीन को दोहरा रही थी और बच्चा उसके ऑपरेटिंग एरिया के बेहद करीब खड़ा था। ऐसे में रोबोट की किक सीधे बच्चे को लग गई। इस घटना में तकनीकी खराबी के बजाय सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही के तौर पर भी देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर कई रिएक्शंस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस की मानो बाढ़ सी आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में ‘रोबोट्स का विद्रोह’ कहना शुरू कर दिया, जबकि कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर ऐसे रोबोट पब्लिक इवेंट्स का हिस्सा हैं तो उनके आसपास सुरक्षा बैरियर और पर्याप्त जगह क्यों खाली नहीं रखी गई। कई लोगों ने यह भी कहा कि अगर रोबोट एक मशीन के तो आसपास जिम्मेदार लोग मौजूद क्यों नहीं थे।
बीते कुछ साल में रेस्तरां, पब्लिक सर्विस और कस्टमर सपोर्ट जैसी अलग-अलग जगहों पर रोबोट्स का इस्तेमाल बढ़ा है। ऐसे में आम लोगों से उनका आमना-सामना भी होने लगा है। सुरक्षा को लेकर चिंतित होना इसलिए भी लाजमी है क्योंकि सभी को रोबोट्स के आसपास किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसे लेकर ज्यादा जागरूकता नहीं है और ऐसे मामले ही उदाहरण बनते हैं।
(कवर फोटो: AI जेनेरेटेड)
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


