Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़huge 9000 rupees discount on 200MP telephoto camera phone Vivo X200 Pro 5G
200MP कैमरा वाले फोन पर सीधे 9000 रुपये की छूट, Amazon पर मिली धाकड़ डील

200MP कैमरा वाले फोन पर सीधे 9000 रुपये की छूट, Amazon पर मिली धाकड़ डील

संक्षेप:

वीवो का 200MP टेलीफोटो कैमरा वाला फोन X200 Pro 5G ग्राहक सस्ते में खरीद सकते हैं। Amazon पर इसे 9000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ ऑर्डर किया जा सकता है। 

Dec 19, 2025 02:31 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पावरफुल कैमरा वाला प्रीमियम फोन ग्राहकों को सस्ते में खरीदने का मौका Amazon पर दिया जा रहा है। बंपर डिस्काउंट के साथ Vivo X200 Pro 5G खरीदा जा सकता है, जिसमें 200MP टेलीफोटो कैमरा सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में डुअल फ्लैगशिप चिप MediaTek Dimensity 9400 और V3+ मिलते हैं। आइए इसपर मिल रही डील के बारे में बताते हैं।

बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Vivo डिवाइसेज का नाम जरूर आता है। Vivo X200 Pro कैमरा के अलावा बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में भी धाकड़ है। इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है और इसके अलावा 6000mAh क्षमता वाली बैटरी इसका हिस्सा है। इस डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। डुअल चिप के चलते इसकी परफॉर्मेंस भी धाकड़ है।

ये भी पढ़ें:Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खबर! आ गया लेटेस्ट OneUI 8.5 अपडेट; मिले नए फीचर्स

Amazon पर सस्ता हुआ Vivo X200 Pro 5G

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर वीवो फोन को 94,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड की मदद से भुगतान करने की स्थिति में सीधे 9000 रुपये की छूट दी गई है। कैशबैक के अलावा नो-कॉस्ट EMI बेनिफिट्स भी इस डिवाइस पर मिल रहे हैं। इसके अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है।

पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन के हिसाब से 44,400 रुपये तक की अधिकतम छूट ग्राहकों को मिल सकती है। ध्यान रहे, आपको बैंक या एक्सचेंज डिस्काउंट में से किसी एक का फायदा ही मिलेगा।

ये भी पढ़ें:Vivo के 200MP कैमरा फोन पर पूरे 11 हजार रुपये की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका

ऐसे हैं Vivo X200 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

वीवो फोन में 50MP का मेन कैमरा vivo×Sony LYT-818 सेंसर के साथ आता है, जो बड़े 1/1.28-इंच सेंसर, f/1.57 अपर्चर, VCS Camera-Bionic Spectrum 3.0 और नई GLC कोटिंग के साथ बेहतर लो-लाइट और नेचुरल कलर आउटपुट देता है। वहीं, 200MP का टेलीफोटो कैमरा HP9 सेंसर के साथ 124 प्रतिशत ज्यादा लाइट इंटेक, 3.7x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम, 15 सेमी मैक्रो, OIS और APO सर्टिफिकेशन के साथ प्रो-लेवल जूम फोटोग्राफी में मदद करता है, जबकि 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा वाइड एंगल शॉट्स को और दमदार बना देता है।

फोन के फ्रंट पर 6.78-इंच की Armor Glass AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 0.1Hz–120Hz LTPO रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और SGS लो ब्लू लाइट सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9400 फ्लैगशिप प्रोसेसर, 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है, जिसे 6000mAh की सेमी-सॉलिड स्टेट बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।