सटीक GPS वाली खूबसूरत वॉच लाया ब्रांड, 14 दिन की बैटरी लाइफ; इतनी है कीमत
Huawei Watch GT Runner 2 Launched: रनिंग का शौक रखने वाले ग्राहकों के लिए हुवावे एक शानदार स्मार्टवॉच लेकर आई है। हम बात कर रहे हैं Huawei Watch GT Runner 2 की। इसमें टाइटेनियम बिल्ड, बेहतर GPS एक्यूरेसी के लिए 3D फ्लोटिंग एंटीना सिस्टम और स्ट्रक्चर्ड मैराथन ट्रेनिंग टूल्स हैं।

Huawei Watch GT Runner 2 Launched: रनिंग का शौक रखने वाले ग्राहकों के लिए हुवावे एक शानदार स्मार्टवॉच लेकर आई है। दरअसल, कंपनी ने Huawei Watch GT Runner 2 को मैड्रिड में हुए एक इवेंट में Huawei Mate 80 Pro और Huawei MatePad Mini के साथ ग्लोबली लॉन्च किया है। नई स्मार्टवॉच दिखने में भी खूबसूरत है। इसमें टाइटेनियम बिल्ड, बेहतर GPS एक्यूरेसी के लिए 3D फ्लोटिंग एंटीना सिस्टम और स्ट्रक्चर्ड मैराथन ट्रेनिंग टूल्स हैं। हुवावे का दावा है कि यह वियरेबल 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है और एलीट और एमेच्योर दोनों तरह के रनर के लिए एडवांस्ड परफॉर्मेंस ट्रैकिंग को सपोर्ट करता है।
सम्बंधित सुझाव

54% OFF

Zitel® Watch Band Compatible with Honor Magic Watch 2 46mm / Huawei GT/GT 2 46mm / GT 2e / GT 2 Pro/GT Active Sport Strap 22mm Quick Release Soft Silicone Band - Red-Black
Zitel® Watch Band Compatible with Honor Magic Watch 2 46mm / Huawei GT/GT 2 46mm / GT 2e / GT 2 Pro/GT Active Sport Strap 22mm Quick Release Soft Silicone Band - Red-Black

₹459
₹999खरीदिये

22% OFF

Huawei Watch GT 6 Pro Smart Watch, 46mm, Upto 21 Days Battery Life, Smart Watches with 100+ Sports Mode, Cycling, iOS & Android Compatible, Health Monitoring (Black)
Huawei Watch GT 6 Pro Smart Watch
46mm
Upto 21 Days Battery Life

₹28999
₹36999खरीदिये

72% OFF

ACM Watch Strap Silicone Belt 22mm Compatible with Huawei Watch Gt 2 Pro Smartwatch Sports Band Black
ACM Watch Strap Silicone Belt 22mm Compatible with Huawei Watch Gt 2 Pro Smartwatch Sports Band Black

₹279
₹990खरीदिये

67% OFF

Zitel Charger Compatible with Huawei Watch 3,Watch 3 Pro,GT 2 Pro,GT2 ECG,GT3 46mm 42mm,GT Runner,Watch D-Magnetic Dock USB Charging Cable (100cm,White),pc
Zitel Charger Compatible with Huawei Watch 3
Watch 3 Pro
GT 2 Pro

₹999
₹2999खरीदिये

88% OFF

Zitel® Watch Band Compatible with Honor Magic Watch 2 46mm / Huawei GT/GT 2 46mm / GT 2e / GT 2 Pro/GT Active Sport Strap 22mm Quick Release Soft Silicone Band - Black-Red
Zitel® Watch Band Compatible with Honor Magic Watch 2 46mm / Huawei GT/GT 2 46mm / GT 2e / GT 2 Pro/GT Active Sport Strap 22mm Quick Release Soft Silicone Band - Black-Red

₹499
₹3999खरीदिये
इतनी है Huawei Watch GT Runner 2 की कीमत
UK में, हुवावे वॉच जीटी रनर 2 की कीमत GBP 350 (लगभग 42,900 रुपये) है। यह अभी हुवाले यूके वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टवॉच डॉन ऑरेंज, डस्क ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर जैसे कलर्स में आती है। यह वियरेबल दूसरे मार्केट में कब उपलब्ध होगी, इस बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, हो सकता है कि आने वाले दिनों में कंपनी इसकी घोषणा करे।
Huawei Watch GT Runner 2 की खासियत
हुवावे वॉच जीटी रनर 2 में 1.32-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 466×466 पिक्सेल है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। हुवावे ने बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए स्क्रीन को सेकंड-जेनरेशन कुनलुन ग्लास से प्रोटेक्ट किया है। कंपनी ने वॉच में DSM-Firmenich Running Team के साथ डेवलप किया गया एक नया इंटेलिजेंट मैराथन मोड इंट्रोड्यूस किया है। कहा जा रहा है कि यह वियरेबल स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग प्लान, पर्सनलाइज्ड रेस की तैयारी और रियल-टाइम रेस डेटा देता है। रनर वर्कआउट के दौरान पेस, अनुमानित फिनिश टाइम और टारगेट के लिए गैप को ट्रैक कर सकते हैं।
हुवावे वॉच जीटी रनर 2 में एक डिजिटल पेसर, फ्यूलिंग रिमाइंडर और लैक्टेट थ्रेशोल्ड, रनिंग पावर और रनिंग एबिलिटी इंडेक्स जैसे एडवांस्ड मेट्रिक्स भी शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि हुवावे हेल्थ ऐप रन के बाद रिकवरी इनसाइट्स और फॉर्म एनालिसिस देता है।
वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
रनिंग के अलावा, वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है, जिसमें ट्रेल रनिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग, गोल्फ के साथ कुछ मार्केट में 17,000 से ज्यादा कोर्स और 40 मीटर तक फ्रीडाइविंग शामिल हैं। इसे पानी और धूल से सुरक्षित रहने के लिए 5ATM और IP69 सर्टिफिकेशन दिए गए हैं। वॉच में ECG मॉनिटरिंग, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी एनालिसिस, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, ब्रीदिंग अवेयरनेस के साथ स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मेजरमेंट भी शामिल हैं।
सम्बंधित सुझाव

75% OFF

Zitel® Watch Band Compatible with Honor Magic Watch 2 46mm / Huawei GT/GT 2 46mm / GT 2e / GT 2 Pro/GT Active Sport Strap 22mm Quick Release Soft Silicone Band - Army Green-Black
Zitel® Watch Band Compatible with Honor Magic Watch 2 46mm / Huawei GT/GT 2 46mm / GT 2e / GT 2 Pro/GT Active Sport Strap 22mm Quick Release Soft Silicone Band - Army Green-Black

₹499
₹1999खरीदिये

21% OFF

Huawei Watch GT 6 Smart Watch, 46mm, Upto 21 Days Battery Life, Smart Watches with 100+ Sports Mode, Cycling, iOS & Android Compatible, Emotional Wellbeing, Health Monitoring (Black)
Huawei Watch GT 6 Smart Watch
46mm
Upto 21 Days Battery Life

₹21999
₹27999खरीदिये

77% OFF

SEVAM Charger Compatible for Huawei Watch GT/ GT2 /GT 2e, 100cm USB Charging Cable for Honor Watch Magic, Magic 2 / Honor Watch Dream, Honor Watch GS Pro - Smart Watch Accessories (Black)
SEVAM Charger Compatible for Huawei Watch GT/ GT2 /GT 2e
100cm USB Charging Cable for Honor Watch Magic
Magic 2 / Honor Watch Dream

₹298
₹1299खरीदिये

74% OFF

Magnetic 22mm Watch Band Stainless Steel Compatible with Huawei Watch GT 5 GT 4 46mm Metal Strap Huawei Watch 4 Band for GTR,Venu 3,Vivoactive 4 Mesh Loop with Parachute Clasp(No Watch)
Magnetic 22mm Watch Band Stainless Steel Compatible with Huawei Watch GT 5 GT 4 46mm Metal Strap Huawei Watch 4 Band for GTR
Venu 3
Vivoactive 4 Mesh Loop with Parachute Clasp(No Watch)

₹344
₹1299खरीदिये

67% OFF

Charger Compatible with Huawei Watch Ultimate/GT 4/4 Pro/3/3 Pro/GT3/GT3 Pro/GT2 Pro/GT2 ECG/GT Cyber/Buds/GT Runner/D, Replacement Watch Charger Dock-Charging Cable 3.3ft
Charger Compatible with Huawei Watch Ultimate/GT 4/4 Pro/3/3 Pro/GT3/GT3 Pro/GT2 Pro/GT2 ECG/GT Cyber/Buds/GT Runner/D
Replacement Watch Charger Dock-Charging Cable 3.3ft

₹990
₹2990खरीदिये
नया 3D फ्लोटिंग एंटीना आर्किटेक्चर
हुवावे वॉच जीटी रनर 2 की एक बड़ी खासियत इसका नया 3D फ्लोटिंग एंटीना आर्किटेक्चर है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह पिछले मॉडल्स के मुकाबले पोजिशनिंग एक्यूरेसी को 20 परसेंट तक बेहतर बनाता है। यह वॉच डुअल-बैंड L1+L5 जीपीएस और कई सैटेलाइट सिस्टम को सपोर्ट करती है, जिसमें ग्लोनास, बेईडौ, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस, और नैविक शामिल हैं। यह टनल या घने शहर के माहौल में सिग्नल थोड़ी देर के लिए खो जाने पर भी रूट और दूरी कैलकुलेट करना जारी रख सकती है।
कॉलिंग समेत ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स भी
वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, एनएफसी पेमेंट, स्टैंडअलोन म्यूजिक प्लेबैक और क्यूआर कोड स्कैनिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है। यह वायर के बिना चार्ज हो सकती है और दावा किया जा रहा है कि हल्के इस्तेमाल में यह 14 दिनों तक, आम इस्तेमाल में 7 दिनों तक और सटीक पोजिशनिंग ऑन होने पर आउटडोर वर्कआउट मोड में 32 घंटे तक चल सकती है।
कंपनी का कहना है कि वॉच का केस, बेजल, क्राउन और बटन टाइटेनियम एलॉय से बने हैं। वॉच का साइज 43.5×43.5×10.7 एमएम है और स्ट्रैप के बिना इसका वजन लगभग 34.5 ग्राम है। यह एक ब्रीदेबल एयरड्राय वूवन स्ट्रैप के साथ आती है, जिसके बारे में हुवावे का दावा है कि यह एयरफ्लो को 25 परसेंट तक बेहतर बनाता है, साथ ही इसमें एक फ्लोरोएलास्टोमर स्ट्रैप भी है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


