'पासपोर्ट' साइज Smartphone खरीदने टूट पड़े ग्राहक, पहले ही दिन बिके 1,80,000 यूनिट, कंपनी भी हैरान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Huawei Pura X View ने पहली ही सेल में धूम मचा दी है। इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहक टूट पड़े। खुद कंपनी ने बताया कि पहली सेल में इसके 1,80,000 से ज्यादा यूनिट बिक गए। लोगों का रिस्पॉन्स देखकर खुद कंपनी भी हैरान रह गई है।

huawei pura x view
फोन की बिक्री शुरू होने के पहले ही दिन इसके 1,80,000 से ज्यादा यूनिट बिक गए।

Smartphone अब केवल बातें का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह एक स्टेटस सिंबल बन गया है। अब लोग महंगे से महंगा फोन इसलिए भी खरीदते हैं ताकि लोगों के बीच अपना रुतबा दिखा सकें। हुवावे का एक यूनिक दिखने वाला फोन सुर्खियों में है। हम बात कर रहे हैं Huawei Pura X View की, जो दिखने मं पासपोर्ट जैसा लगता है। जैसे ही फोन की सेल शुरू हुई, ग्राहक इसे खरीदने के लिए टूट पड़े। लोगों का रूझान देखकर खुद कंपनी भी हैरान रह गई, क्योंकि पहले ही दिन लोगों ने डेढ़ लाख से ज्यादा फोन खरीद डाले। लोग साफ तौर पर इसके अनोखे आकार की वजह से इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। दरअसल, यह दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन वाला नॉन-फोल्डेबल स्मार्टफोन है। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ..

पहले ही दिन बिक गए 1.80 लाख से ज्यादा फोन

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, इसे 7 सितंबर को चीन में लॉन्च किया गया था, जिसमें खरीदारों के लिए खास तोहफे और यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए 944 युआन (करीब 13,500 रुपये) तक के खास बेनिफिट्स दिए गए। वॉल स्ट्रीट न्यूज के मुताबिक, फोन की बिक्री शुरू होने के पहले ही दिन इसके 1,80,000 से ज्यादा यूनिट बिक गए। रैम और स्टोरेज के हिसाब से यह फोन तीन कॉन्फिगरेशन - 12GB+256GB, 12GB+512GB और 12GB+1TB में उपलब्ध है।

फोन दिखने में पासपोर्ट जैसा

इसके अंदर किरिन 9030S प्रोसेसर और कूलिंग के लिए काफी बड़ा 6,400mm² का वेपर कूलिंग चैंबर लगा है। इसके फ्रंट में 6.39 इंच फ्लैट OLED स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन 2232×1320 और आस्पेक्ट रेशियो 16:9.5 है। इसके चारों तरफ बेजेल बहुत पतले (सिर्फ 1.05 एमएम) के हैं, जिससे इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.1% हो जाता है। इसमें आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 2160 हर्ट्ज हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग, 6500 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस और कुनलुन ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलता है।

200 मेगापिक्सेल का तगड़ा कैमरा

इसके पिछले हिस्से में चार कैमरे लगे हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सेल का RYYB मेन कैमरा (1/1.28″ सेंसर, f/1.8, OIS), 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो (f/2.6, OIS, 88 mm इक्विवेलेंट), 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड और हुआवे का सेकंड जेनरेशन का रेड मेपल प्राइमरी कलर कैमरा। सामने की तरफ, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, 1/2.55-इंच सेंसर वाला 40 मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह हार्मोनी ओएस 7 के साथ आता है और इसमें हुवावे शेयर का रिमोट डेटा ट्रांसफर फीचर भी शामिल है।

फास्ट चार्जिंग और बैटरी भी जबर्दस्त

इसमें दमदार बैटरी लाइफ भी मिलती है। इसमें 7000mAh का सिलिकॉन-एनोड बैटरी है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन की मोटाई लगभग 6.68 एमएम और वजन करीब 201 ग्राम है। इसे शैडो रेड, लिनन ग्रे, जीरो व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया है। यह धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 और IP69 के साथ आता है। इसमें टू-वे BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग और eSIM का सपोर्ट भी दिया गया है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़'पासपोर्ट' साइज Phone खरीदने टूट पड़े ग्राहक, पहले ही दिन बिके 1,80,000 यूनिट