आ रहा 'रंग-बिरंगा' फोन, देखते ही करेगा खरीदने का मन, फीचर्स भी कमाल के

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Huawei अपने दो नए फोन Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इन फोन्स को इतने कलरफुल डिजाइन के साथ ला रही है, जिसे जो भी देखेगा उसका खरीदने का मन करने लगेगा। यकीन न हो तो आप भी देखिए आने वाले फोन्स के कलर ऑप्शन

आ रहा 'रंग-बिरंगा' फोन, देखते ही करेगा खरीदने का मन, फीचर्स भी कमाल के

वैसे तो बाजार में एक से एक खूबसूरत स्मार्टफोन्स पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन अब एक पॉपुलर ब्रांड ऐसा रंग-बिरंगा फोन ला रहा है, जिसे देखते ही खरीदने का मन करने लगेगा। दरअसल, हुवावे इस महीने के आखिर में चीन में Huawei Pura 90 Pro Series लॉन्च करने के लिए तैयार है। सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल- Pura 90 Pro और Pura 90 Pro Max शामिल हैं। कंपनी इन्हें खूबसूरत कलर्स में लॉन्च कर रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी ने अपकमिंग फोन्स की रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की भी पुष्टी कर दी है। चलिए जानते हैं आने वाले स्मार्टफोन्स में क्या-क्या खास मिलने वाला है...

इन कलर्स में आ रहे Huawei Pura 90 Pro सीरीज फोन

कंपनी ने हुवावे पुरा 90 प्रो और हुवावे पुरा 90 प्रो मैक्स स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। ये फोन चीन में 20 अप्रैल को लॉन्च होंगे।

Huawei Pura 90 Pro, Puro 90 Pro Max

हुवावे पुरा 90 प्रो स्मार्टफोन मॉडल, कोकोनट व्हाइट, मलबेरी ब्लैक, ऑरेंज सोडा और पिंक ग्वावा कलर ऑप्शन में आएगा। यह अलग-अलग रैम और स्टोरेज के हिसाब से चार वेरिएंट - 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB में उपलब्ध होगा।

Huawei Pura 90 Pro, Puro 90 Pro Max

वहीं, हुवावे पुरा 90 प्रो मैक्स, डॉन गोल्ड, एमराल्ड लेक, ऑब्सीडियन ब्लैक, ऑरेंज ओशन और सनसेट पर्पल जैसे कलर्स में उपलब्ध होगा। इसे Pro मॉडल की तरह ही रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

फोन में तिकोना कैमरा मॉड्यूल

दिखने में दोनों ही फोन का डिजाइन लगभग एक जैसा लगता है। इसके तिकोने कैमरा मॉड्यूल में तीन गोल लेंस हैं, जो पिरामिड जैसी बनावट में लगे हैं। दो लेंस सीधे (वर्टिकली) लगे हैं, जबकि तीसरा और बड़ा लेंस उनके बगल में बीच में लगा है। मॉड्यूल के ऊपरी किनारे के पास एक छोटी सी फ्लैश यूनिट लगी है।

उम्मीद है कि हुवावे अपनी पुरा 90 प्रो सीरीज में किरिन 9030 प्रो चिपसेट लगाएगा। इस चिपसेट में नौ-कोर का सेटअप होगा, जिसमें एक हाई-परफॉर्मेंस कोर, मिड-टियर कोर और एफिशिएंसी कोर शामिल होंगे। ये फोन हार्मोनी ओएस 6 पर चल सकते हैं, जिसमें यूएआई के नए एलिमेंट्स होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि ये फोन हाइपरस्पेस मेमोरी टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे, जिससे मल्टीटास्किंग और बैकग्राउंड ऐप्स को मैनेज करने की क्षमता बेहतर होने की उम्मीद है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।